विजिलेंस इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न
बालाघाट मध्यप्रदेश। जिले की प्रसिद्ध शिक्षण संस्था विजिलेंस इंग्लिश स्कूल परसवाड़ा तथा भरवेली में वार्षिक स्नेह सम्मेलन समारोह पूर्वक मनाया गया । संस्था डायरेक्टर पवन बेनवंशी एवं प्राचार्य सुश्री गायत्री ठाकरे के मार्गदर्शन में शाला के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी।समारोह में विधायक मधु भगत ने मुख्यातिथि के रूप में सस्था के प्रयासों की सराहना की ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे ।समारोह को सफल बनाने में सपन बेनवंशी,दर्शन बेनवशी के साथ ही शाला के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा । सी, एन, आई, के लिए बालाघाट से पृथ्वीराज अकेला की रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.