रिपोर्टर/ओंकार प्रसाद साहू
लोकेशन/सिमगा
होली का पर्व धुमधाम व हर्षो उल्लास पूर्वक मनाया गया
प्रेम व सौहार्द का प्रतीक
सिमगा सिमगा ब्लॉक के ग्राम नवागांव में रंगों का महा पर्व होली बड़े ही धूमधाम व उत्साह पूवर्क मनाया गया। फाल्गुन माह की पूर्णिमा में होली का पर्व मनाया जाता है। जो की प्रदेश में उत्साह उमंग से भरपुर होली पर्व मनाया जाता है।
इसी क्रमश : में सिमगा ब्लॉक के ग्राम नवागांव के गली मोहल्ले में होली का पर्व का नजारा ही बहुत खुब रहा मोहल्ले के मुख्य मुख्य चौक चौराहो में ग्रामीणों की टोली नगाड़े की धुन में फाग गितो के साथ गाते हुए नाचते झुमते हुए दिखाई दिये होली पर्व की लोगों ने एक दूसरे को भाई चारे सौहार्दय पूवर्क रंगो का पर्व होली में रंग गुलाल लगाकर व एक दूसरे के गले मिलकर होली की पर्व की शुभकामनाएं व बधाई दी गयी अपने से बडे बुजुर्गो का आशिवार्द भी लिया गया
बच्चे और युवा वर्ग के लोग सभी एक ही रंग में रंगते हुए नजर आये भाईचारे के प्रतीक होली का पर्व लोगों ने एक दूसरे के गिले-शिकवे भूलाकर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया गया । होली पर्व में लोगों के घरो घर में छतिसगढ़ीया पकवानों का लोगों ने आनंद उठाया
होली की पूर्व संध्या रविवार को गांव वह शहर सहित अन्य प्रखंडों में लोग होलिका दहन के समय लकड़ियों से बनाई गई होलिका रानी को शुभ मुहुर्त में विधि व्रत पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया गया
मान्यता है। की ग्रामीण अंचलो में अपने गांव की सीमा के बाहर मशाल जलाकर मुख्य मार्ग को रोशन करने पर गांव से दुर्भाग्य और संकट दूर होते है।
होलिका रानी की दहन होने से लोक-पारंपरिक गीतों के फालुन गितो का आनंद उठाया होलिका दहन के उपरांत उनके राख से एक-दूसरे को तिलक लगाया और होली पर्व की बधाई भी दी गयी
नगाड़ो व झांझ मंदिरा के ताल पर फाल्गुन गितो का लोगो ने आनंद उठाया
रंगों का पर्व होली पर सुबह से ही ढोल नगाड़े की थाप पर फाग गित गाते हुए युवाओं की टोली ग्रामीण अंचलो में दिखाई दी
लोगों ने आपसी भाई चारे के साथ ही होली पर्व पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर धुमधाम पूवर्क होली मनाई। सुबह से देर शाम तक लोगों ने अपने अपने मित्रो व सगा संबंधियो को रंग गुलाल लगाकर होली का पर्व हर्सोउल्लास पूर्वक मनाया गया
होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा... पारंपरिक गीत की आवाज गूंजती रही।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.