वाराणसी में श्रीराम कथा के पावन अवसर पर निकली भव्य कलश यात्रा
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी
वाराणसी -काशी विश्वनाथ भगवान भोलेनाथ की नगरी में दिनांक 29 मई से 4 जून तक परमपूज्य पंडित श्रीपूर्णेन्दू तिवारी जी के श्रीमुख से भगवान श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर श्रीदुर्गा मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई,
कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने कलश धारण किया ।कलश यात्रा आदिशक्ति माता दुर्गा मंदिर से शुरू हुई बाजे गाजे के साथ भक्ति गीतों में श्रृद्धालु झूमते रहे ।
श्रीराम कथा के आयोजक कमलेश शर्मा ने बताया की श्रीराम कथा प्रतिदिन दोपहर १ बजे से सांय ५बजे तक चलेगी ।
कथा स्थल -श्रीधर्मसंघ मणि मंदिर, परिसर दुर्गा कुंड ,वाराणसी में चलेगी ।
इस श्रीराम कथा का श्रवण करने देश के सभी प्रदेश से श्रृद्धालुओं का आगमन हो चुका है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.