गौवंश अभ्यारण की घोषणा का योगेन्द्र सिंगने ने किया स्वागत..
छत्तीसगढ़ की सड़कों पर खुलेआम घूम रही गायों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विष्णुदेव सरकार राज्य में गौ अभ्यारण्य योजना ला रही है। सीएम विष्णु देव साय ने इस संबंध में कार्ययोजना तैयार करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश में गौ अभ्यारण्य बनाने की घोषणा पर जिला शोसल मीडिया प्रभारी योगेन्द्र सिंगने ने मुख्यमंत्री को बधाई और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगे बताया कि मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि विष्णुदेव साय की सरकार ने सड़कों पर घूम रही गायों की सुरक्षा, देखभाल और संरक्षण के लिए गौ अभ्यारण्य बनाएगी। इससे निश्चित रूप से सड़कों पर भूखी-प्यासी घूम रही गायों को नियमित चारा-पानी, देखभाल और चिकित्सा सुविधा मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी।
जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.