भारत ने बांग्लादेश को 50 रनों से हराकर सेमीफाइन के लिए मजबूती से कदम बढा़या
सी एन आइ न्यूज़ -पुरुषोत्तम जोशी ।
एंटीगा- आईसीसी T-20 विश्व कप के सुपर 8 के ग्रुप मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 50 रनों से हराकर सेमीफाइनल की ओर मजबूती से कदम बढा़या है।
भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन प्रदर्शन किया उन्होंने शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली और एक विकेट भी लिया, इस प्रदर्शन के लिए वे मैन आंफ दि मैच रहे
।भारत ने 20ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाए। विराट कोहली ने 37 रन ,ऋषभ पंत ने 36 रन और शिवम दुबे ने 34 रनों की पारी खेली ।
बांग्लादेश की टीम 20ओवर में 146 रन ही बना पाई।
कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिया, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को दो-दो विकेट लेने में सफलता मिली ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.