अमर शहीद हवलदार विवेक सिंह तोमर, शौर्य चक्र को वीरगती प्राप्त हुई।
भारत के राष्ट्रपति के द्वारा उनकी पत्नी रेखा को आज दिनाँक 05 जुलाई 2024 को शौर्य चक्र से राष्ट्रपति द्रोपतीमुर्मू के द्वारा दिल्ली में सम्मानित किया गया ।
अमर शहीद हवलदार विवेक सिंह तोमर शौर्य चक्र की निर्माणाधीन स्मार्क तक जाएगी।
मुरैना मध्यप्रदेश। अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की पावन धरती पर पैदा हुए, विवेक सिंह तोमर 11 जनवरी 2023 को शियाचीन ग्लेशियर में 18300 फीट की ऊँचाई पर -52० तापमान में अपनी मात्र भूमि की रक्षा करते हुए अपने साथियों और राष्ट्रीय सम्पदा की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले चम्बल की मिट्टी के लाल अम्बाह तहसील में स्थित रुअर गाँव के रहने वाले अमर शहीद हवलदार विवेक सिंह तोमर, शौर्य चक्र को वीरगती प्राप्त हुई। मुरैना जिले के इस अदम्य साहसी, पराक्रमी योद्धा के बलिदान का परचम सम्पूर्ण भारत में फैल गया। जिसके लिए भारत के राष्ट्रपति के द्वारा उनकी पत्नी रेखा को आज दिनाँक 05 जुलाई 2024 को शौर्य चक्र से राष्ट्रपति द्रोपतीमुर्मू के द्वारा दिल्ली में सम्मानित किया गया । मुरैना जिले की अम्बाह तहसील का यह लाल प्रथम शौर्य चक्र विजेता हैं।
इस महान पराक्रम को अम्बाह नगर हमेशा चिरकाल तक याद रखेगा।
इसी सन्धर्व में अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के द्वारा एक अनूठी पहल की सुरूवात की जा रही हैं। वह शहीद के परिवार का नगर में प्रवेश करते ही शौर्य चक्र सम्मान यात्रा का आयोजन कर रहे है जोकि मुरैना तिराहा अम्बाह से प्रारंभ होकर अमर शहीद हवलदार विवेक सिंह तोमर शौर्य चक्र की निर्माणाधीन स्मार्क तक जाएगी। जो कि 07/07/2024 दिन रविवार सुबह - 10:00 बजे प्रारंभ होगी समस्त नगर वासियों ,जन सेवकों, सामाजिक संगठनों एवं देश प्रेमियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर सम्मान यात्रा का मान बढ़ाये।
सी एन आई न्यूज मुरैना मध्यप्रदेश से वीरेन्द्र सिंह परिहार की रिपोर्ट।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.