Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 7, 2024

तेलियापानी धोबे के 30 गरीब बैगा आदिवासी परिवार को जून माह का नहीं मिला चावल - नीलू चंद्रवंशी पंडरिया विधानसभा के निष्क्रिय सत्ता पक्ष के शीर्ष नेत्री (भाजपा ) की निष्क्रियता के कारण गरीब जनता परेशान राशन से वंचित गरीब बैगा आदिवासी परिवार को माननीय कलेक्टर महोदय दिलाएं चावल घोर वानंचाल क्षेत्र ग्राम पंचायत भेलकी मे पिछले तीन माह से गरीबो को चावल के जगह बाटा जा रहा है कंनकी

 तेलियापानी धोबे के 30 गरीब बैगा आदिवासी परिवार को जून माह का नहीं मिला चावल - नीलू चंद्रवंशी



 पंडरिया विधानसभा के निष्क्रिय सत्ता पक्ष के शीर्ष नेत्री (भाजपा ) की निष्क्रियता के कारण गरीब जनता परेशान 


 राशन से वंचित गरीब बैगा आदिवासी परिवार को माननीय कलेक्टर महोदय दिलाएं चावल


 घोर वानंचाल क्षेत्र ग्राम पंचायत भेलकी मे पिछले तीन माह से गरीबो को चावल के जगह बाटा जा रहा है कंनकी


पंडरिया :- कुई कुकदुर घोर वानंचल क्षेत्र के ग्राम तेलियापानी धोबे पहुचकर पंडरिया के पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी नीलू चंद्रवंशी, जोन अध्यक्ष ललित धुर्वे जी, सेक्टर अध्यक्ष श्री अंगत श्याम एवं बूथ प्रभारी रविशंकर यादव ने तेलियापानी धोबे ग्राम के बैगा आदिवासियों से मुलाक़ात किये और हालचाल पूछा जिसमे चर्चा के दौरान उपस्थित बैगा आदिवासियो एवं यादव परिवार ने कहा की हमें पिछले माह का चावल नहीं मिला है क्योंकि पिछले तीन माह से हमें चावल की जगह कंनकी (खंडा ) दिया  जा रहा है इसलिए हम लोग इस माह खंडा नहीं लेंगे चावल ही लेंगे करके राशन नहीं लियें है। 


इस प्रकार ज़ब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार  आई है तब से गांव गरीब किसान मजदूर एवं आमजन बहुत परेशान है और पंडरिया विधायक जी का आता पता भी नहीं है । पंडरिया विधानसभा के लोगो को मालूम ही नहीं है कि विधायक जी कहां रहते है समस्या आने पर विधायक जी से मिलना है तो पता ही नहीं चलता है विधायक जी मील ही नहीं पाते है विधायक जी से कहां जाकर मिले, और विधायक कार्यालय खुला है वहा जाकर आवेदन देते है क्या कार्यवाही हुआ पता ही नहीं चलता ऐसा लगता है कि जनता कि आवेदन रफ कागज बनाकर उपयोग क़र लेते है। 


इस प्रकार विधायक जी के नहीं मिलने पर तेलियापानी धोबे के ग्रामीणों ने  विपक्ष के नेता नीलू चंद्रवंशी को अपने गांव बुलाकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया ।


जिन परिवारों का जून माह का चावल नहीं मिला उसका नाम इस प्रकार है तेलिया पानी के प्रथम नागरिक सरपंच श्री रामलाल जी ने भी कंनकी वितरण होने के कारण राशन नहीं लिया है फुलिबाई/हजारी, शान्तिबाई / बाबूलाल, बलसिया बाई / मंगल, मतिया बाई / प्रेम, पूसाराम /रसाल, सुकमत बाई /समारु, सियावती /जयलाल, सामबत्ती /सोनसिंग,  फुलियाबाई/रामनाथ, अन्नुबाई /रमेश, प्रेमबत्ती /दिलीप, रामबाई /समारु, आसामबाई/ बिरझु, कमलबती /मोहन, तिजाबाई / रामलाल सरपंच, सोमबाती /हिमलेश सुगदन बाई /प्रेमसिंग शामबत्ती /शिवराम, हरियारों /लक्मण, देवकी /लक्षमण एवं अन्य आदिवासी बैगा परिवारों को राशन नहीं मिला है अतः माननीय जीळाधीश महोदय जी से आग्रह है कि उपरोक्त बैगा आदिवासी परिवार जिसको राशन नहीं मिला है कृपया संज्ञान मे लेते हुए राशन दिलाने का कष्ट करेंगे!

𝘊𝘕𝘐 𝘕𝘌𝘞𝘚  कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad