चोरों ने बोला धावा सुने मकान से 4 तोला सोना 50 तोला चांदी सहित लैपटॉप ले उड़े चोर
रतनपुर से ताहिर अली कि रिपोट
रतनपुर.....वार्ड क्रमांक 1 महामाया कॉलेज रतनपुर के पास मेन रोड स्थित सूने मकान से अज्ञात चोरों ने लगभग ढाई लाख के समान सहित नगदी चोरी कर ले गए जिसमें 4 तोला सोना और 50 तोला चांदी के साथ लैपटॉप और मोबाइल इत्यादि चोरी कर रफू चक्कर हो गए,विदित हो कि प्रार्थी अमितेंद्र तिवारी पिता अरुण तिवारी जो कि प्राइवेट कंपनी में काम करता है जो कि बीते 19 जुलाई को परिवार सहित उज्जैन दर्शन करने के लिए गए हुए थे आज दिनांक 22 जुलाई को दोपहर घर वापस लौटे तब उन्होंने सामने का ताला खोलने के बाद जैसे ही अंदर प्रवेश किया तब उन्होंने पाया कि सभी कमरों के दरवाजे खुले हुए हैं और सामान बिखरे हुए हैं कमरे के अंदर प्रवेश करने के बाद उनके होश उड़ गए अलमारी में रखें 4 तोले सोना और 50 तोले चांदी के जेवर के साथ 1 लेफ्ट टाप और 3 नग मोबाइल और नगदी रकम गायब थे, और पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था, सामने में लगे सीसीटीवी कैमरे पर भी किए थे छेड़खानी अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग ढाई लाख की संपत्ति पर अज्ञात चोरो ने अपना हाथ साफ कर लिया है घटना की सूचना तत्काल रतनपुर थाना प्रभारी रजनीश सिंह को दी गई है जिस पर रतनपुर थाना प्रभारी ने अपने टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच कर मौके का मुवायना किया और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी अधिकारियों ने मौके पर डाक स्क्वाड को भेज कर चोरों की पतासाजी करने में रतनपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.