तिलकपुर मे दाह संस्कार रोड किनारे,शौक नहीं मजबूरी है
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
बसना विधानसभा के पिरदा क्षेत्रान्तर्गत की ग्रामीण इलाका एवं पिथौरा विकासखण्ड के शरहद पर बसा गाँव तिलकपुर मे दाह संस्कार रोड मे ही करने के लिए लोग मजबूर हैं।
यह लोगों का शौक नहीं मजबूरी का कारण है ।
क्योंकि यहाँ अधिकारियों की सुस्ती के चलते यहाँ शासकीय भूमि कब्जा का शिकार हो चुका है ।
महासमुंद जिला एवं बसना विधानसभा के पिथौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पथरला के आश्रित ग्राम तिलकपुर मे दाह संस्कार रोड किनारे ही किया जा रहा है ,ऐसा करना ग्रामीणों का शौक नहीं है उन्हें ऐसे करने के लिए मजबूर होना पड रहा है ,चूं कि श्मशान घाट की भूमि पर अवैध कब्जा है और काबिज व्यक्ति द्वारा वहां डबल फ़सल लिया जा रहा है। शिकायत कर्ता ने बाकायदा इसकी शिकायत राजस्व विभाग से की है, लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। शिकायत कर्ता के अनुसार इस संबंध में कमिश्नर से भी उचित कार्यवाही के लिए पत्र जारी हुवा है, लेकिन पिथौरा तहसीलदार द्वारा कार्यवाही को लेकर SDM से दिशा निर्देश मांगा गया है ।अब ज़ब तक ठोस कार्यवाही नहीं होता है लोगो को इसी तरह रोड किनारे ही दाह संस्कार करना पड़ेगा!
मामले मे पंचायत सचिव ने कहा कि, ग्रामीणों के लिए दाह संस्कार को लेकर परेशानी होती है। राजस्व विभाग अगर संबंधित भूमि को मुक्त कराती है तो उक्त जगह को दाह संस्कार के लिए सुनियोजित तरीके से बनाया जा सकता है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.