राजनांदगांव
गुरु पूर्णिमा पर शिक्षण सामग्री की प्रदर्शन
विकासखंड डोंगरगढ़ के शासकीय प्राथमिक शाला सेनडोंगर में गुरु पूर्णिमा के साथ ही टीएलएम दिवस मनाया गया।
शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्रथम दिवस यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों और शिक्षकों द्वारा मिलकर तैयार की गई शिक्षण सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई। चर्चा सत्र में शिक्षकों द्वारा इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी।साथ ही जादुई पिटारा का निर्माण कर गतिविधि के माध्यम से समझाया गया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक श्री संतोष धुर्वे, प्रधान पाठक श्री सुधाकर धरमगुड़े, शिक्षक देवेंद्र खोब्रागढ़े तथा शाला के बच्चे उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.