प्रचीन कबीर कुटी तरेकेला में गुरु पूर्णिमा मनाया गया
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
प्राटीन कबीर कुटी तरेकेला मे गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सदगुरू कबीर साहेब जी का आरती कर, एक पेड़ मां के नाम के तहत आश्रम परिसर में श्री चंदन का वृक्षारोपण कर संत लखन मुनि साहेब का जन्म दिवस मनाया गया।
लखनमुनि साहेब के जन्म दिवस पर सद्गुरु कबीर आश्रम तरेकेला पहुंच कर सामाजिक प्रमुख व पत्रकारों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सेवक दास दीवान संपादक रिपोर्टर क्रांति, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा,आर के दास, अभय धृतलहरे, मनहरण सोनवानी ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
संत लखन मुनि साहेब ने बताया कि गुरु की महिमा अपरम्पार है। माता पिता के बाद गुरु ही भविष्य को संवारता है।
"गुरु कुम्हार शिष्य कुंभ है गढ़ गढ़ काढ़ै कोट, अंतर हाथ संहार दै, बाहर मारै चोट"
जीवन मे हम जो भी सीखते हैं हम गुरु से सीखते हैं। गुरु के अभाव मे ज्ञान ,विज्ञान, अनुसंधान, धर्म आध्यात्म प्राप्त करना असम्भव है। इसलिए सदैव माता पिता एवं परम पूज्य गुरुदेव का सदैव सम्मान करें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.