प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भगवा झंडा दिखा कर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक पद यात्रा का शुभारंभ किया और भगवा ध्वज लेकर पदयात्र में शामिल हुए
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने सावन माह में प्रथम सोमबार को कवर्धा बुढ़ा महादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर 18 किलोमीटर तक आयोजित होने वाले भोरम पद यात्रा में भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया और भगवा ध्वज लेकर इस पदयात्रा में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इससे पहले पंचमुखी बूढ़ा महादेव का विशेष पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। इसमे बाद स्वयं भी इस पदयात्रा में शामिल हुए। इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ब्रम्ह मुहूर्त में भोरमदेव मंदिर पहुँच के बाबा भोरमदेव श्री महादेव का अभिषेक पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पदयात्रा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं के जलपान एवं स्वल्पाहार व्यवस्था का अवलोकन किया।
𝘊𝘕𝘐 𝘕𝘌𝘞𝘚 कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.