राजनांदगांव
शिक्षक ने अपने जन्मदिन पर कराया नेवता भोज।
विकासखंड डोंगरगढ़ के शासकीय प्राथमिक शाला सेनडोंगर के शिक्षक देवेंद्र खोब्रागढ़े ने अपने जन्मदिन को
खास बनाते हुए शाला में बच्चों के संग जन्मदिन मनाते हुए नेवता भोजन का आयोजन कराया। इस अवसर पर शाला में पौधारोपण भी किया गया।
निकिता खोब्रागढ़े द्वारा शाला के सभी बच्चों को कॉपी पेन का वितरण किया गया। इस दौरान संकुल समन्वयक श्री संतोष धुर्वे,शाला के प्रधानपाठक श्री सुधाकर धरमगुड़े, शिक्षक श्री पूर्णानंद चंद्रवंशी,श्री शिव कंवर, रामेश्वरी धरमगुड़े उपस्थित रहे।साथ ही शिक्षक साथियों, परिवारजनों एवं मित्रों ने बधाई प्रेषित किये।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.