Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 7, 2024

कवर्धा शहर में यातायात व्यवस्था दुरूस्थ करने यातायात पुलिस का बाईक पेट्रोंलिग अभियान शुरू कवर्धा शहर में पेट्रोलिंग कर बेतरतीब सड़कों पर रखे सामान, नो-पार्किग में वाहन खड़ा करने वालों को दिया गया समझाईश

 कवर्धा शहर में यातायात व्यवस्था दुरूस्थ करने यातायात पुलिस का बाईक पेट्रोंलिग अभियान शुरू




कवर्धा शहर में पेट्रोलिंग कर बेतरतीब सड़कों पर रखे सामान, नो-पार्किग में वाहन खड़ा करने वालों को दिया गया समझाईश  


कवर्धा। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर यातायात पुलिस ने कवर्धा शहर में यातायात व्यवस्था दुरूस्थ करने, शहर के प्रमुख चौक-चौराहों के लिए बाईक पेट्रोंलिग अभियान की शुरूआत की है। 




अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, श्री पुष्पेन्द्र बघेल के मार्गदर्शन में गुरूवार को स्वयं यातायात प्रभारी आरआई श्री प्रवीण खलखों एवं यातायात टीम द्वारा कवर्धा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में बाईक पेट्रोंलिग किया गया। इस दौरान मुख्य सड़कों पर वाहनों का अवैध पार्किंग और व्यवसायिक सामान फैला कर राहगीरों का आवागमन बाधित करने वालों को समझाईश दिया गया। बाईक पेट्रोंलिग के दौरान यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्यवाही भी किया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। 

कबीरधाम जिले में लगातार यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नागरिकों को यातायात नियमों के पालन करने जागरूक किया जा रहा है। यातायात पुलिस द्वारा नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्यवाही भी किया जा रहा है। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व सभी स्कूल बसों का प्रारंभिक जांच कर स्कूल प्रबंधन, चालक-परिचालक को यातायात के नियमों के बारे में बताया गया है। यातायात प्रभारी श्री खलखों ने बताया कि इसके साथ ही ड्रंक ड्राइव, नाबालिकों, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, स्पीड बाइकर, मॉडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।


विभिन्न भीड़-भाड़ इलाकों में किया पेट्रोलिंग, निरंतर जारी रहेगा अभियान 


यातायात प्रभारी श्री प्रवीण खलखों ने बताया कि बाईक पेट्रोंलिग यातायात थाना से प्रारंभ हुई जो एकता चौक, सिंगनल चौक, बस स्टैंड, गुरूनानक गेट, नवीन बाजार चौक, ठाकुर देव चौक, स्टेट बैंक, मेन बाजार, महावीर स्वामी चौक, सराफा लाईन, लोहारा नाका, परशुराम चौक, अंबेडकर चौक, गायत्री मंदिर के पास चौपाटी सहित कवर्धा शहर के विभिन्न भीड़-भाड़ इलाकों वाले जगहों में पेट्रोलिंग कर बेतरतीब सड़कों पर रखे सामान, नो-पार्किग में वाहन खड़ा करने वालों को समझाईश दिया गया। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।


यातायात व्यवस्था बनाए रखना हम सबका दायित्व 


यातायात प्रभारी श्री प्रवीण खलखो ने कहा कि शहर में कहीं भी यातायात व्यवस्था बाधित हो तो इसकी सूचना तत्काल यातायात पुलिस को दे, ताकि सबके सहयोग से व्यवस्था को सुचारू किया जा सके। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रखना नागरिक का भी दायित्व बनता है, नागरिक पुलिस जवानों का सहयोग करें ताकि मिलकर शहर में यातायात व्यवस्था व्यवस्थित रखी जा सके।

 𝘊𝘕𝘐 𝘕𝘌𝘞𝘚 कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad