नवोदय विद्यालय अहमदाबाद में संकुल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन।
संकुल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आगाज जवाहर नवोदय विद्यालय, अहमदाबाद में श्री रवीन्द्र दीक्षित प्राचार्य के संरक्षण में एवम श्री पंकज पंचोली मुख्य आर्बिटर एवम रेफरी श्री विजय कुमार खांट , श्रीमती झील पटेल के मार्गदर्शन में शुरू हुआ, 15 जवाहर नवोदय विद्यालय अहमदाबाद संकुल के 72 छात्र छात्रा इस शतरंज प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं,आयोजन अधिकारी श्री सुधीर आशरे जवाहर नवोदय विद्यालय अहमदाबाद ने बताया कि अंडर 14 ,अंडर 17 अंडर 19 के शतरंज प्रतियोगिता आयोजित किया गया है जो 07 जुलाई से आरंभ होकर 08 जुलाई को पुरस्कार वितरण के साथ संपन होगा , विजेता खिलाड़ी अहमदाबाद संकुल का नेतृत्व पूना संभाग में करेगें
इस शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नवोदय विद्यालय कच्छ, नवोदय विद्यालय गिरसोमनाथ, नवोदय विद्यालय बोटाद, नवोदय विद्यालय जामनगर, नवोदय विद्यालय पोरबंदर,नवोदय अमरेली, नवोदय विद्यालय जूनागढ़ एवम नवोदय विद्यालय अहमदाबाद के शतरंज खिलाड़ी भाग ले रहे हैं
पुणे संभाग की आयुक्त सुश्री मेरी मैडम एवम सहायक आयुक्त श्रीमती माधुरी मैडम ने शतरंज प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामना ब्यक्त किया है
CNI news ke liye manoj singh Rajput ki report


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.