Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 31, 2024

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने चलाया यातायात जागरूकता अभियान हिट एण्ड रन के मामले मृतक के परिजन को 200000/- रू. एवं गंभीर घायल को 50000/- रू. मुआवजा

 राजनांदगांव 


सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने चलाया यातायात जागरूकता अभियान



हिट एण्ड रन के मामले मृतक के परिजन को 200000/- रू. एवं गंभीर घायल को 50000/- रू. मुआवजा 


आज दिनांक 30.08.2024 को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन श्री मुकेश ठाकुर, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार खेस, सउनि येनलाल चन्द्राकर, कुंजलाल साहू, थानेश्वर प्रसाद बांधव एवं यातायात टीम द्वारा पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा प्राप्त यातायात जागरूकता पाम्पलेट, स्टीकर पोस्टर, फ्लैक्स बैनर, पॉकेट फोल्डर, एवं ऑटो स्टेपनी ब्राडिंग वाहनों में लगाया गया जिसके माध्यम से बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओव्हर स्पीड, शराब सेवन कर वाहन चलाना, ओव्हर लोडिंग, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग, दुपहिया वाहन में तीन सवारी बिठाकर वाहन चलाने के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में लोगों को बताया गया। साथ ही अज्ञात वाहनों से सड़क दुर्घटना में होने वाली मृतक के परिजन को राशि 2,00,000/- रूपये( दो लाख) एवं गंभीर घायल को 50,000/- रूपये (पचास हजार) मिलने वाली मुआवजा राशि एवं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने संबंधी पाम्पलेट, पोस्टर, बैनर वाहनों में लगाया गया। साथ ही इस संबंध में अन्य लोगो को जागरूक करने बताया गया। यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस राजनांदगांव की आम जनता से अपील है दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहने, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाये, ओव्हर स्पीड वाहन न चलाये, शराब सेवन कर वाहन न चलायें। यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित रहे।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad