मुख्यमंत्री राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 में शामिल हुए ।
शहीदों के परिजनों का शॉल भेंटकर किया सम्मानित
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के खिलाड़ियों को खेल अलंकरण से सम्मानित किया ।
सी एन आइ न्यूज़, पुरुषोत्तम जोशी ।
रायपुर ,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में अलंकरण समारोह में पुरस्कृत किया ।
इस अवसर पर
केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, मंत्रीगण और विधायकगण उपस्थित हुए ।
पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को दी गई 76 लाख रुपए की पुरस्कार राशि
पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में गए 60.33 लाख रूपए।
खिलाड़ियों को मिला 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए
वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया
वर्ष 2022-23 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 04, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 07, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, दयाल दास बघेल रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व श्री सम्पत अग्रवाल, पुरन्दर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब , प्रणव मरपच्ची (मरवाही ) मोती लाल साहू अनुज शर्मा इन्द्र कुमार साहू सचिव खेल विभाग हिमशिखर गुप्ता , संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती तनुजा सलाम सहित खिलाड़ीगण मोजूद रहे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.