Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 30, 2024

ग्राम तोरेसिंहा सरायपाली के किराना दुकान में चोरी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

 ग्राम तोरेसिंहा सरायपाली के किराना दुकान में चोरी करने वाला  आरोपी  पुलिस की गिरफ्त में।




कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 




घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि रामबहादुर प्रजापति सा. ग्राम तोरेसिंहा सरायपाली महासमुंद ने थाना सरायपाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरा ग्राम तोरेसिंहा चैक में किराना का दुकान है कि दिनांक 27.08.2024 को सुबह 07ः00 बजे दुकान खोला तो देखा कि मेरे किराना दुकान के गल्ले में रखे 10000 रूपये और पेटी में रखा 20000 रूपये नही था किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 26.08.24 से 27.08.24 के दरम्यानी रात्रि दुकान के रोशनदान की ओर से दुकान अंदर प्रवेश कर दुकान के गल्ला एवं पेटी में रखे जुमला 30000 रूपये नगदी रकम को चोरी कर ले गया हैै प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरायपाली में अपराध/धारा 305, 331(4) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना कि ग्राम तोरेसिंहा के इन्द्रजीत शराब के नशे में अपने दोस्तों को बोल रहा था कि मै रामबहादुर प्रजापति के किराना दुकान में चोरी किया हूं।पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही मौका पर जाकर घेराबंदी कर 01 व्यक्ति को पकडा। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम इन्द्रजीत भोई पिता सोमनाथ भोई उम्र 21 वर्ष सा. तोरेसिंहा थाना सरायपाली महासमुन्द का निवासी होना बताया। पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ करने पर उक्त दुकान में चोरी करना बताया। चोरी की 30000 रूपये में से 25000 रूपये को खाने पीने  एवम अन्य में खर्च करना तथा  5000 रूपये को  घर में छिपाकर  रखना बताने से  नगदी रकम 5000 रूपये जप्त कर थाना सरायपाली में अपराध धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad