रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
जन्माष्टमी : नटखट कान्हा और चुलबुली राधा के रूप में नजर आए बच्चे
खरोरा। अंचल में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में सोमवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कृष्ण के बालस्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। खरोरा के वार्ड क्रमांक 14 में इस दौरान जगह-जगह दिन भर कबड्डी, मटका फोड़, लंबी दौड़, कुर्सी दौड़, दही लूट, जलेबी दौड़ सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किया गय। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। यहां बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जो गली-मोहल्लों का भ्रमण करते हुए चौक-चौराहों पर रखे दही मटकी तोड़ते हुए आगे बढ़े। इस दौरान लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। युवा बैंड बाजे की धुन में जमकर थिरकते नजर आए। अनेक स्थानों पर कृष्ण गीतों पर आधारित भजन व नृत्य कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इस दिन लोगों ने व्रत रखे व घर में तरह-तरह की मिठाइयां बनाई। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रसाद भी वितरित किया गया। कृष्ण भजनों पर झूमतें लोग कृष्ण की कई लीलाएं दिखाए। जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण-राधा की लीलाओं ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। दही हाण्डी व अन्य प्रतियोगिताएं भी विभिन्न स्थानों में आयोजित की गई। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण को पालने में रखकर उन्हें झुलाया गया और विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। इधर घर-घर में कृष्ण झांकियां भी सजाई गई थी। छोटे-छोटे बच्चे भी कृष्ण और राधा के बाल रूप में नजर आए। सिर में मुकुट, मुकुट में मोर पंख, हाथ में माखन की मटकी, पीतांबर, बांसुरी और वैजयंती के माला से सुसज्जित कान्हा लोगों का मन मोह लिया। अपने अद्भूत स्वरूप में मुरली थामें नौनिहाल नटखट अदाओं में इठलाते नजर आए। नटखट कान्हा और चुलबुली राधा के रूप धरकर बच्चें सोशल मीडिया में भी जमके वाहवाही बटोरे। जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग भी लगाया गया।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.