Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, September 12, 2024

यातायात पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालकों को दी यातायात नियमों की जानकारी यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित रहे-पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव

 यातायात पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालकों को दी यातायात नियमों की जानकारी




यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित रहे-पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव 


कवर्धा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं डीएसपी नक्सल ऑपरेशन श्री चंद्राकर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो एवं यातायात टीम द्वारा  सरदार वल्लभ भवन परिसर  मेंऑटो रिक्शा चालकों का मीटिंग लेकर यातायात संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया




 इस दौरान पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा प्राप्त यातायात जागरूकता ऑटो स्टेपनी वाइंडिंग को रिक्शा चालकों के दिया जाकर स्टेपनी में लगाया गया, यातायात प्रभारी श्री खलखों द्वारा ऑटो रिक्शा चालकों को सड़क के किनारे पार्किंग नहीं करने एवं व्यवस्थित रूप से अपना वाहन को खड़ी करने एवं शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने बताया गया




 ओव्हर स्पीड, वाहन चलाते समय मोबाईल मोबाइल का उपयोग नहीं करने एवं सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में ऑटो रिक्शा चालकों को बताया गया। 

यातायात प्रभारी श्री प्रवीण खलखों  ने  ऑटो रिक्शा चालकों को बताया कि ऑटो रिक्शा चलाते समय अपना संपूर्ण डॉक्यूमेंट अपने पास रखें, एवं उन्हें होने वाली समस्या के बारे में भी जानकारी ली,उन्होंने ट्रैफ़िक सिग्नल, जेब्रा क्रॉसिंग, और वाहन चलाते समय ध्यान रखने वाले दूसरे नियमों के बारे में भी बताया।


पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव का जिलेवासियों से अपील 


कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने कबीरधाम जिले की आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहने, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं, ओव्हर स्पीड वाहन न चलाएं शराब सेवन कर वाहन न चलायें। यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित रहे।

इस दौरान ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष आकाश एवं ऑटो चालक एवं यातायात स्टाफ सतीश मिश्रा ,संजू चंद्रवंशी भगवान दास अनंत उपस्थित थे

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad