Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 17, 2024

प्राण घातक हमला करने वाले तीन आरोपी को थाना छुरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार ग्राम दीवानटोला के गणेश पंडाल में रिकॉर्डिंग डांस के दौरान दिया था घटना को अंजाम घटनाकरित कर आरोपी हुआ था फरार जिसे दुर्ग में किया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त हथियार को किया जप्त तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

 थाना- छुरिया         जिला-राजनांदगांव (छ0ग0) 

अपराध क्रमांक- 254/2024 धारा- 296, 109, 351(1), 3(5) बंस


 प्राण घातक हमला करने वाले तीन आरोपी को थाना छुरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार



 ग्राम दीवानटोला के गणेश पंडाल में रिकॉर्डिंग डांस के दौरान दिया था घटना को अंजाम


 घटनाकरित कर आरोपी हुआ था फरार जिसे दुर्ग में किया गिरफ्तार


 घटना में प्रयुक्त हथियार को किया जप्त


 तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल


नाम आरोपी- 

01. आशिष कुमार टोडर पिता शिवकुमार टोडर उम्र 20 साल साकिन दीवानटोला थाना छुरिया जिला राजनांदगांव

02. हेमलाल टोडर पिता गोकुल टोडर उम्र 20 साल साकिन दीवानटोला थाना छुरिया जिला राजनांदगांव

03. हुसैन बांधे उर्फ शुटर पिता बंशीलाल बांधे उम्र 19 साल साकिन दीवानटोला थाना छुरिया जिला राजनांदगांव



छुरिया = मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 15.09.2024 को रात्रि करीबन 09.00 बजे ग्राम दीवानटोला में ग्रामीणजन गणेश पण्डाल के पास रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता के लिये इकट्ठा हुये थे पास में ही गांव के असामाजिक प्रवृत्ति के आरोपीगण के द्वारा आशिष कुमार टोडर, हेमलाल टोडर एवं हुसैन बांधे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर रहे थे गाना बजाना बंद करों कहकर चिल्ला रहे थे इस दौरान गांव के जितेन्द्र नेताम, चुम्मन लाल उईके और मलेश नेताम उन्हे समझाने गये कहने लगे कि गांव में पुजा पाठ का महौल है गांव के बेटी बहू इकट्ठा हुये है तुम लोग यहां गाली गलौज कर रहे हो गांव का महौल खराब कर रहे हो कहने पर आशिष कुमार टोडर तुम लोग बहुत ज्यादा गांव मे सियानी कर रहे हो कह कर तीनों आरोपीगण एक राय होकर एक धारदार हथियार से हत्या करने के नियत से ताबडतोड वार जितेन्द्र नेताम पर किये जितेन्द्र नेताम के मुंह नाक एवं सीने में गंभीर चोटे आयी मलेश नेताम के सिर में वार किये एवं चुम्मन उईके के कान में वार किये जिससे उन्हे चोटे आयी । जितेन्द्र नेताम को गंभीर होने पर राजनांदगांव ईलाज हेतु रिफर किया गया शेष दो आहत मलेश नेताम एवं चुम्मन उईके को प्राथमिक उपचार पश्चात डिस्चार्ज किया गया घटना की जानकारी से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया  आरोपियों के पतातलाश हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ श्री आशीष कुंजाम के प्रर्यवेक्षण में टीम गठित की गई जो आरोपी हेमलाल गांव में उपस्थित मिला शेष दो आरोपी घटना पश्चात दुर्ग भाग गये थे जिसके पतसाजी हेतु टीम दुर्ग रवाना हुई थी जहा से आरोपी आशीष टोडर एवं हुसैन बंधे को दुर्ग से अभिरक्षा में लिया गया आरोपी आशिष टोडर से घटना में प्रयुक्त हथियार को उसके निशांनदेही पर बरामद पर जप्त किया गया तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय पेश किया गया है ।  

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास उपनिरीक्षक ओमसाहू एवं आरक्षक 160 देवीप्रसाद साहू, आरक्षक 460 फुलेन्द्र राजपुत, आरक्षक 1546 सत्येन्द्र, आरक्षक 1432 द्वारिका कलारी का विशेष योगदान रहा ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad