Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 20, 2024

चिल्हाटी में नवनिर्मित निषाद समाज सामुदायिक भवन एवं पांडुटोला में नवनिर्मित कला मंच का लोकार्पण शिक्षा के विकास एवं सामाजिक एकजुटता से ही आएगा समाज में बदलाव व खुशहाली- छन्नी चन्दू साहू

 चिल्हाटी में  नवनिर्मित निषाद समाज सामुदायिक भवन एवं पांडुटोला में नवनिर्मित  कला मंच का लोकार्पण 



शिक्षा के विकास एवं सामाजिक एकजुटता से ही आएगा समाज में बदलाव व खुशहाली- छन्नी चन्दू साहू 


अंबागढ़ चौकी/ 17 अक्टुबर 

 

छुरिया से राजू मंडावी की रिपोर्ट 



छुरिया = चौकी विकासखंण्ड के ग्राम चिल्हाटी में गुरूवार को निषाद समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण सम्पन्न हुआ।




 5 लाख की लागत से नवनिर्मीत सामाजिक भवन का लोकार्पण करते हुए खुज्जी विधानसभा की पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने कहा की शिक्षा के विकास से ही समाज में बदलाव व खुशहाली आ सकती है। 




उन्होने कहा की सडक पुल पुलिया भवन के साथ हमे समाज के सर्वागींण विकास के लिए शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित करने की आवष्यकता है। 

ब्लाक के सेक्टर मुख्यालय चिल्हाटी में निषाद समाज का सामजिक भवन का लोकार्पण पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू के मुख्य आतिथ्य तथा समाज के अध्यक्ष चतुर सिह निषाद की अध्यक्ष्ता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विषेश अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी व कांग्रेस नेता छोटेलाल कटेंगा व सरपंच जीतलाल चन्द्रवंषी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम व भक्तराज निषाद की पूजा अर्चना कर किया गया। पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने अपने विधायक कार्यकाल के दौरान चिल्हाटी क्षेत्र के निषाद समाज की मांग पर छग शासन से सामुदायिक भवन निर्माण के लिए राशि की मंजूरी दिलाई थीं । नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने पहुची छन्नी चंदू साहू ने इस अवसर पर समाज के लोगो को जागरूक करते हुए शिक्षा के विकास पर ध्यान देने को प्रेरित किया। उन्होने कहा की आज विकास के लिए शिक्षित होने की आवष्यकता है। यदि बालक शिक्षित होगा तो वह अपने परिवार के पालन पोशण के साथ साथ समाज की मजबूती तथा क्षेत्र के विकास के लिए सहायक होगा। पूर्व विधायक ने कहा की विकास के लिए समाजिक भवन का निर्माण ही पैमाना नही होना चाहिए। उन्होने निषाद के सामाजिक बंधुओ से अपील की वे अपनी परंपरागत व्यवसाय एवं कार्यो के अलावा शिक्षा को केन्द्र में रखकर बच्चो की पढाई लिखाई में ध्यान देगे तो निष्चित तौर पर समाज में बदलाव व खुशहाली आएगी। सभा में निषाद समाज के अध्यक्ष चतुर सिह, जगदीष निषाद, रवि निषाद एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारियो ने समाज के विकास के लिए सौगात देने पर पूर्व विधायक छन्नी का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता चरण सिह, ग्राम पटेल दुखुराम पैकरा, निषाद समाज के जिला अध्यक्ष दु्रपद मुन्ना निषाद, प्रदेष सचिव गिरधर निषाद, बंषी निषाद, धन्नु निषाद, प्रहलाद निषाद, दषमत निषाद, सुखराम निषाद, रैनसिह निषाद, जगत निषाद, अषोक निषाद, कृपाराम निषाद टीकम निषाद, लक्ष्मान निषाद, रजउ निषाद  सहित बडी संख्या में चिल्हाटी के ग्रामीणजन एवं निषाद समाज की माताए बहने व बुजुर्ग, युवा व बच्चे शामिल हुए। 

पांडुटोला में कला मंच का लोकार्पण 

ग्राम पंचायत ओटेंबांधा के आश्रित ग्राम पांडुटोला में नवनिर्मीत कला मंच का गुरूवार को लोकार्पण हुआ। विधायक निधि से निर्मीत कला मंच का लोकार्पण पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। पांडुटोला में कला मंच की सौगात पूर्व विधायक छन्नी साहू ने अपने विधायक कार्यकाल के दौरान दिया था। तीन लाख की लागत से निर्मीत मंच के लोकार्पण के अवसर पर पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू ने ग्रामीणो को गांव के विकास के लिए एकजुट रहकर विचारधाराओ से उपर उठकर काार्य करने का आहवान किया। इस दौरान गांववासियो ने पूर्व विधायक का आभार ज्ञापित किया। लोकार्पण अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी,  छोटेलाल कटेंगा, चरणसिंह, सहित कई प्रमुख जन उपस्थित थे। 


राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिश्ठा

चिल्हाटी में निषाद समाज द्वारा बनाए गए सामुदायिक व भगवान श्रीराम मंदिर में आज विधिवत भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिश्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्राण प्रतिश्ठा समारोह में पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू , जिलाध्यक्ष कांग्रेस अनिल मानिकपुरी सहित इस क्षेत्र के प्रमुखजन व निषाद समाज के प्रदेष सचिव, जिला अध्यक्ष , क्षेत्रीय अध्यक्ष के अलावा निषाद समाज के बडी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी व समाजिक बंधु शामिल हुए। प्राण प्रतिश्ठा के बाद उपस्थित अतिथियो एवं जनसमुदाय ने भगवान श्रीराम से क्षेत्रवासियो की खुषहाली के लिए प्रार्थना करते हुए क्षेत्र में अमन, षांति व सदभावना बनाए रखने के लिए भी सामूहिक प्रार्थनाए की गई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad