Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 20, 2024

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 31 चालकों पर हुई कार्यवाही

 शराब पीकर वाहन चलाने वाले 31 चालकों पर हुई कार्यवाही 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट  


बलौदाबाजार भाटापारा - "आपरेशन विश्वास" के तहत जिले में चलाये गये विशेष चेकिंग अभियान में अलग - अलग टीमों द्वारा भारी वाहनों , चारपहिया वाहनों और दोपहिया वाहन चालकों की ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से चेकिंग की गई। इस विशेष अभियान में जिले में कुल 31 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर उनके वाहन जब्त किये गये हैं , जिन्हें विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। 

                                                                पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार जिला बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस द्वारा "ऑपरेशन विश्वास" के तहत जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग कर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस 19 अक्टूबर को जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संपूर्ण अभियान में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा एक साथ भारी वाहन , चारपहिया वाहन एवं दोपहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान में ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से परीक्षण कर कुल 31 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चालन करते हुये पकड़ा गया है , जिनके विरुद्ध कार्यवाही कर उनके वाहन जप्त किया गया है। उक्त जप्त सभी 31 वाहनों को विधिवत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। चेकिंग अभियान में यातायात की शाखा बलौदाबाजार द्वारा 05 , यातायात कसडोल 01 , यातायात सिमगा 05 , लवन 06 , गिधौरी 05 , यातायात भाटापारा 03 , सुहेला 01 , भाटापारा शहर द्वारा 05 चालकों को शराब पीकर वाहन चालन करते हुये पकड़ा गया है। इस वर्ष 2024 में आज दिनांक तक की स्थिति में शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 353 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है। साथ ही केवल इस माह अक्टूबर में 19 अक्टूबर तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 87 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के ऊपर सख़्ती से लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आप सभी यातायात के नियमो का पालन करें और किसी भी स्थिति में शराब पीकर वाहन ना चलावें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad