एसपी ने स्टार लगाकर और कैप पहनाकर दी उप निरीक्षक बनने की बधाई
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बलौदाबाजार भाटापारा - पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा आठ प्रधान आरक्षक से पदोन्नत होकर सहायक उप निरीक्षक बनने वालों के कंधे पर स्टार लगाकर एवं कैप पहनाकर सहायक उप निरीक्षक बनने की बधाई दी गई।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार आज 20 अक्टूबर को पुलिस कार्यालय में आठ प्रधान आरक्षकों के सहायक उप निरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताते चलें कि प्रधान आरक्षक महेंद्र जोगी , पूरन लाल जाफरे , अग्नि कुमार प्रधान , राजेंद्र कुमार त्रिपाठी , रमेश कुमार मिश्रा , शत्रुघ्न सिंह ध्रुव , परमानंद गिलहरे एवं कुलमणी बारिक सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये हैं। आज आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा सभी प्रधान आरक्षकों के कंधे पर एक स्टार लगाकर एवं कैप पहना कर सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कर शुभकामनायें दी गई। वर्तमान में सहायक उप निरीक्षक महेंद्र जोगी पुलिस चौकी सोनाखान , पूरनलाल जाफरे एवं राजेंद्र कुमार त्रिपाठी यातायात शाखा भाटापारा , अग्नि कुमार प्रधान थाना कसडोल , रमेश कुमार मिश्रा पुलिस सहायता केंद्र निपनिया , शत्रुघ्न सिन्हा भाटापारा ग्रामीण , परमानंद गिलहरे रक्षित केंद्र एवं कुलमणी बारिक भाटापारा शहर में पदस्थ है। इस दौरान कार्यक्रम में समस्त पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.