भूपेन्द्र सिन्हा
कलार समाज महिला मंच तहसील मैनपुर के द्वारा महिला उत्थान का कार्यक्रम।
गरियाबंद :- डडसेना कलार सिन्हा समाज तहसील मैनपुर महिला मंच के द्वारा मैनपुर सामुदायिक भवन में नारी उत्थान के कार्यक्रम आयोजित किया गया था कार्यक्रम का शुभारंभ मैनपुर तहसील के मंडलेश्वर वा अन्य पदाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर भगवान की पूजा अर्चना के पश्चात शुरूआत किया गया कार्यक्रम में उपस्थित समाज की पदाधिकारी का स्वागत सम्मान किया गया तत्पश्चात महिला उत्थान कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में समाज की बालिकाओं द्वारा नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम एकल गीत निबंध प्रतियोगिता कविता प्रस्तुत की गई वा महिलाओं के द्वारा बाल्टी बाल प्रतियोगिता चम्मच दौड़ मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता रखा गया था तथा समाज के बुजुर्ग माताओं को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैनपुर तहसील के संरक्षक दुलार सिन्हा ने कहा कि समाज में महिलाएं पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं हमें बालिका शिक्षा की ओर ध्यान देना होगा क्योंकि बेटी पड़ेगी तो स्वावलंबी वह आत्मनिर्भर बनेगी आज हमें शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कर बालिका शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है इस कार्यक्रम को मंडलेश्वर दसरू राम सिन्हा वरिष्ठ सलाहकार जगत राम सिन्हा व जिला कोषाध्यक्ष कुलेश्वर सिन्हा ने भी संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मंच के जिला अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी सिन्हा तहसील महिला मंच के अध्यक्ष श्रीमती लता सिन्हा कोषाध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी सिन्हा सचिव श्रीमती रीना सिन्हा व महिला ग्राम प्रमुख एवं युवा मंच के पदाधिकारी तहसील के समस्त पदाधिकारी निर्भय सिन्हा भागवत सिन्हा क्षेत्राधिकार ग्राम पंच बुजुर्ग ग्रामीण जन विभिन्न क्षेत्र से समाज के बहुत संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.