Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 20, 2024

थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द पुलिस के द्वारा दो व्यक्तियों से 500, 200, 100 रूपये के कुल 2252800 रूपये की भारतीय करंसी नोट जप्त।

 दिनांक  20/10/2024

 थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द पुलिस के द्वारा दो व्यक्तियों से 500, 200, 100 रूपये के कुल 2252800 रूपये की भारतीय करंसी नोट जप्त। 




कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारियो को अवैध गतिविधियो पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिस पर थाना सिंघोडा एवं सायबर सेल के संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 19/10/2024 को थाना सिंघोडा पुलिस को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति लोहराचट्टी उडिसा की ओर से पैदल दो पिठ्ठू बैग रखकर एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल की ओर आ रहे है बैग मे कुछ संदिग्ध सामान रखे है कि सूचना पर ग्राम रेहटीखोल एन एच 53 रोड जाकर मुखबीर के बताये व्यक्ति के तलाश मे बैठे थे तभी दो व्यक्ति रेहटीखोल की ओर आते दिखे जिसे रोककर पूछताछ किया जो सही जबाब नही दे पाये एवं बैगो के अंदर रखे सामान के बारे मे पूछताछ किया तो बैग मे नगदी रकम होना बताये नाम पता पूछने पर अपना नाम 1- कौशिक पटेल पिता हरसुखलाल पटेल उम्र 24 साल साकिन भनपुर इंदिरा टिंबर मार्केट खमतराई थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग. 2- किशोर तांडी पिता भरत तांडीउम्र 50 साल साकिन शिव मंदिर त्रिमूर्ति नगर फाफाडीह थाना देवेन्द्र नगर रायपुर छ.ग. का निवासी होना बताये तथा बैग की तलाशी लेने पर कौशिक पटेल के पिठ्ठू बैग से भारतीय करंसी नोट 500 रूपये के कुल 2883 नोट कुल 1441500 रूपये, 200 रूपये के 232 नोट कुल 46400 रूपये, 100 रूपये के 541 नोट कुल 54100 रूपये जुमला 1542000 रूपये। एवं किशोर तांडी के पिठ्ठू बैग से भारतीय करंसी नोट 500 रूपये के 1163 नोट कुल 581500 रूपये, 200 रूपये के 355 नोट कुल 71000 रूपये, 100 रूपये के 583 नोट कुल 58300 रूपये जूमला 710800 रूपये। कुल जूमला 2252800 रूपये। मिला उक्त रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु कहा जो कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर कुल जूमला 2252800 रूपये को आज दिनांक 19/10/2024 समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया। कार्यवाही दौरान तलाशी, बरामदगी एवं जप्ती का फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी कर थाना सिंघोडा मे इस्तगासा क्रमांक 18/2024 धारा 106 भा.ना.सु.सं. तैयार किया जाकर जूमला 2252800 रूपये भारतीय करेंसी नोट को जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad