विधायक ने खड़गांव में आंगनबाड़ी भवन, डोंगरीटोला में रंगमंच तथा कोसमी में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
मानपुर: मोहला-मानपुर विधायक इन्द्रशाह मंडावी शुक्रवार को खड़गांव तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खड़गांव, डोंगरीटोला, कोसमी के दौरे में रहें जहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर बातचीत किया।
विधायक ने इस दौरान विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया जिसमें खड़गांव में 8 लाख स्वीकृत राशि के आंगनबाड़ी भवन, डोंगरीटोला में 2 लाख स्वीकृत राशि के रंगमंच, कोसमी में 4 लाख स्वीकृत राशि के सामुदायिक भवन शामिल है। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित किया एवं कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए कोई कमी नहीं होगी। क्षेत्र के विकास में पिछले पांच साल में जो द्रुत विकास हुआ है, मेरा प्रयास है कि विकास की यह गति लगातार बनी रहे। पिछले पांच साल में हमने खड़गांव को तहसील बनाया, आत्मानंद स्कूल खोले, विकास के लिए पुल पुलिया, सड़क, मोहभट्टा में धान खरीदी केंद्र साथ ही कमकासुर, दुलकी तक सड़क, कनेक्टिविटी के साधन जोड़न जैसे विकास कार्य किए है। इसी प्रकार आप सबके आशीर्वाद से इस बार भी विकास कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी, उपाध्यक्ष सईदा खान, देवानंद कौशिक, सरपंच राजा राम मरापी, गजराज धुर्वे ग्राम पटेल, मन्नू राणा, ललित ठाकुर, हीरा धुर्व, जोजी थॉमस एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.