भूपेन्द्र सिन्हा
छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशन की जिला इकाई बैठक हुई सम्पन्न,
गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशन के जिला इकाई गरियाबंद की बैठक का आयोजन आज सड़क परसुली स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में रखा गया था। जिसमें संगठन के विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की गई। साथ ही चार नये सदस्यों की नियुक्ति भी की गई। एवं क्षेत्र के सार्वजनिक समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए आने वाले दिनों में इन मुद्दों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय भी लिया गया। वहीं आगामी कार्यनीति को लेकर सभी सदस्यों ने अपनी राय रखते हुए जिला स्तर पर नये पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी ।
इस दौरान छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष परमेश्वर राजपूत, महासचिव चंद्रहास निषाद, उपाध्यक्ष अविनाश पाण्डे, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार गोस्वामी, सदस्य विकास ध्रुव, किशन सिन्हा, भूपेंद्र सिन्हा, सत्यनारायण विश्वकर्मा, लक्ष्मण साहू,राजीव लोचन पण्डा, आनंद साहू, मोती राम पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.