Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 19, 2024

रूपेश दुबे की सड़क हादसे में मौत,दर्दनाक सड़क हादसे में कार ने बाइक को मारी टक्कर,

 रूपेश दुबे की सड़क हादसे में मौत,दर्दनाक सड़क हादसे में कार ने बाइक को मारी टक्कर,



रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट 


रतनपुर,,, NH,,,130 बाईपास रतनपुर में शुक्रवार की रात को भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें बाइक सवार युवक रूपेश दुबे पिता तेजनाथ दुबे महामाया पारा वार्ड नंबर 3 की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात करीब 10.30 बजे नवापारा क्रॉसिंग,गहलोत ढाबा के पास हुई जब रूपेश अपनी बाइक से सड़क पार कर रहे थे। तभी बिलासपुर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें करीब 20 फीट तक घसीटते ले गई और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार भी अनियंत्रित होकर सड़क से दूर जाकर पलट गई। इस हादसे में रूपेश दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कार में सवार दो युवक भी घायल हो गए और किसी तरह कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा पाए।


रतनपुर पुलिस जांच में जुटी 


घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस की पेट्रिलिंग टीम मौके पर पहुंची और रूपेश दुबे के शव को अस्पताल भेज दिया।बताया जा रहा है कि कार सवार दोनों युवक भी घायल हैं। घटना के बाद दोनों पाली पहुंच गए, जहां अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है रतनपुर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आज रूपेश दुबे के शव को पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया गया है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है रतनपुर पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


सड़क सुरक्षा का पालन जरूर करें,,,,


इस तरह के दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर हमें सड़क सुरक्षा के महत्व को याद दिलाता है। हमें चाहिए कि यातायात नियमों का पालन करें और तेज रफ्तार गाड़ी न चलाए

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad