CNI अहमदाबाद गुजरात से मनोज सिंह राजपूत की रिपोर्ट
1९/१०/२४
राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन
ससंदीय राजभाषा समिति की निरीक्षण बैठक में
अहमदाबाद, गुजरात में माननीय संसदीय राजभाषा समिति की पहली उप समिति की निरीक्षण बैठक पांच सितारा होटल ताज में दिनांक 17 अक्टूबर से प्रारंभ 19 अक्टूबर 2024 तक संपन्न हुई, जिसमें केंद्र सरकार के अधीन नवोदय विद्यालय समिति, केंद्रीय विद्यालय संगठन,रैपिड एक्शन फोर्स, सीआरपीफ, साईं, पॉसपोर्ट, ओएनजीसी , कैंटीन भंडार विभाग,हिंदुस्तान पेट्रोलियम ,गेल, आई आई एम आदि अहमदाबाद एवं आस पास स्थित इन केंद्रीय संस्थानों का निरीक्षण श्री दिनेश शर्मा, सांसद एवं अध्यक्ष संसदीय राजभाषा समिति के नेतृत्व में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ।जिसमें अन्य राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधी सांसदों ने भाग लिया। कल दिनांक 18 अक्टूबर की संध्या को होटल ताज अहमदाबाद के सभागार में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कवियों ने भाग लिया । जिनमें डा. विष्णु सक्सेना
डा. सर्वेश अस्थाना,
डा. दिनेश रघुवंशी
डा. सोनरूप विशाल,
पंकज प्रसून एवं
अभय सिंह निर्भीक प्रमुख थे।
"हिंदी भाषा का जो स्वरुप कविताओं में उजागर होता है वह अत्यंत आनंद प्रदान करने वाला होता है। सधे हुए कवि सम्मेलनों में प्रस्तुतिकरण के कौशल द्वारा कविताओं की मिठास में चार चाँद लग जाते हैं। यदि बात हास्य कविताओं की हो रही हो तो फिर मिठास और आनंद का एक नाभकीय विस्फोट होता है। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन, 18 अक्टूबर की शाम को आयोजित किया गया | इस कार्यक्रम में सुनने को मिली अनेक चटपटी बातें और झिलमिलाती हुई कविताएं। उत्तरप्रदेश से पधारे आमंत्रित कवि वीर रस के श्री अभय सिंह निर्भीक,हरियाणा से पधारे डॉ.दिनेश रघुवंशी, श्रृंगार रस की कवयित्री डॉ सोन रूप विशाल एवं डॉ विष्णु सक्सेना, हास्य कवि पंकज प्रसून ने अपनी मनमोहक रचनायें सुना कर श्रोताओं का मन मोह लिया। कवि सम्मेलन का मंच संचालन कविवर डॉ सर्वेश अस्थाना ने किया ।
कवि सम्मेलन का उद्घाटन उत्तरप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं संसदीय राजभाषा समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा एवं अन्य राजनीतिक दलों के संसद प्रतिनिधियों उपस्थित हो कर किया और कवि सम्मेलन को शानदार बना दिया। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अहमदाबाद के प्राचार्य श्री रवीन्द्र कुमार दीक्षित एवं पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंचमहल के प्राचार्य श्री प्रिय रंजन ने बताया कि राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का यह कुशल आयोजन आज गुजरात की पावन धरती पर आप सबके सहयोग से आयोजित किया गया और भविष्य में भी इस तरह के राष्ट्रीय कवि सम्मेलन राजभाषा समिति के तत्वाधान में आयोजित होते रहेंगे । कार्यकर्म को सफल बनाने में श्री शमीर पाण्डेय संयुक्त सचिव नवोदय विद्यालय समिति,आर ए एफ , केंदीय विद्यालय, सीआरपीफ अहमदाबाद का सहयोग विशेष सराहनीय रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.