Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 15, 2024

मामूली विवाद के चलते हत्या की घटना को अंजाम देने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 मामूली विवाद के चलते हत्या की घटना को अंजाम देने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार 




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बिलासपुर - मृतक के ई-रिक्शा से आरोपी को धक्का लगने की बात पर हुई विवाद के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम देने के मुख्य आरोपी को सरकंडा पुलिस एवं एसीसीयू की टीम द्वारा लगातार सघन पता तलाश कर महज आठ घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

                                         पुलिस मीडिया समूह से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी सूरज प्रधान पिता शंभुनाथ प्रधान उम्र 35 वर्ष निवासी पंचायत भवन के पास लिंगियाडीह ने आज सुबह लगभग साढ़े आठ बजे थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि चिंगराजपारा के स्कूल के अंदर उसके भाई सत्यनारायण प्रधान मृत हालात में पड़ा हुआ है। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा भारी वस्तु से सिर में चोंट पहुंचाकर हत्या किया है। प्रार्थी के उक्त सूचना पर तत्काल अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह(भापुसे) को अवगत कराया गया , जिनके द्वारा मौका निरीक्षण कर आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप , अनुज कुमार (एसीसीयू बिलासपुर) , सीएसपी. सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में एसीसीयू बिलासपुर के साथ टीम तैयार कर आरोपियों की पतासाजी किया गया। पतासाजी दौरान प्रदीप सिंह ठाकुर के साथ मृतक का विवाद होने की सूचना मिलने पर प्रदीप सिंह ठाकुर को पता तलाश किया गया जो अपने सकुनत से फरार होना पाया गया। जिसके संबंध में पातासाजी हेतु पृथक-पृथक टीम लगाकर पतासाजी में लगाया गया। जिनके द्वारा रिपोर्ट के महज आठ घंटों के भीतर आरोपी प्रदीप ठाकुर को पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार कर मृतक के ई रिक्शा से धक्का लगने की बात पर विवाद कर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं इस मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं , जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।


गिरफ्तार आरोपी -


प्रदीप सिंह ठाकुर पिता स्व. रामनिहोर सिंह ठाकुर उम्र 36 वर्ष निवासी चिंगराजपारा थाना सरकंडा बिलासपुर (छ.ग. )

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad