Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 9, 2024

ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब पर नहीं लग पा रही है रोक बेखौफ 250 रुपए में बेची जा रही शराब अधिकारियों को कई बार अवगत कराने पर भी कार्यवाही शून्य है

 ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब पर नहीं लग पा रही है रोक बेखौफ 250 रुपए में बेची जा रही शराब अधिकारियों को कई बार अवगत कराने पर भी कार्यवाही शून्य है



सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



सिमगा ग्राम हथबंध, नेवधा, मोहभठ्ठा,डोंगरिया,रिंगनी,केसदा,खिलोरा,उड़ेला, पौसरी , के चौक चौराहों में 250 रुपए पौवा में अवैध शराब गांजा के बिक्री धडल्ले से हो रही है ग्रामीण इलाको में अवैध शराब ने अपनी इस कदर पैठ जमा ली है की इसकी चपेट में युवा और नाबालिक बच्चे भी आ रहे है वही गांव में चल रहे अवैध शराब की बिक्री की वजह से इन्हें आसानी से उपलब्ध हो जाता है ऐसे में पुलिस और आबकारी को सक्त कार्यवाही करने की आवश्कता है लेकिन इन सभी गांव में  सपलायरो द्वारा उनके ठिकाने तक शराब पहुचाई जाती है  

बाहरी शराब ग्रामीण क्षेत्र में खपाने के खबर लगातार समाचार पत्रों में प्रकाशित होते रहे साथ ही सभी ग्रामों के नाम जगह तक लिखी गई थी के बावजूद कार्यवाही नहीं होती थी 

  इस मामले को लेकर जिम्मेदारों की चुप्पी भी उन्हे संदिग्धता के कठघरे में लाकर खड़ा कर रही थी आखिर क्या वजह है की इन पर कार्यवाही नही होती थी वहीं

नवपदस्थ टी आई कैलाश चंद्र दास ने ठोस कार्यवाही करते हुए केसदा सरजू बाड़ी के फार्म हाउस से 532 पेटी शराब एम पी की  जब्त किए लेकिन  जिस मामले में 

 मकान मालिक सूरज यदु 55 वर्ष, उसके पुत्र लक्ष्मीनाथ यदु 19 वर्ष, किरायेदार बरातु यादव 55 वर्ष सभी निवासी ग्राम केसदा को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अभी तक मुख्य  आरोपी गिरफ्त से बाहर है  ग्रामीणों का कहना है  आसपास में जो शराब माफिया है उनसे कड़ाई से पूछ ताछ  करने से सफलता पाई जा सकती है क्योंकि इसके पूर्व में भी 50 पेटी से अत्यधिक मात्रा में शराब जब्त की गई थी जिसमे हथबंध क्षेत्र के शामिल थे  

 विभाग के  जिम्मेदार लोगो को  ग्राम में कई बार mp गोवा बिक्री की शिकायत की गई पर कार्यवाही शून्य रही समाचार पत्रों में रिंगनी केसदा का कई बार जिक्र किया गया था जबकि थाने में कार्यरत कई कर्मचारी अवैध शराब के गोरख धंधे की जानकारी रखते है  किंतु कार्यवाही नहीं करते खाना पूर्ति के लिए कुछ पीने वालों पर कार्यवाही कर देते है रिंगनी उपसरपंच भगवत वर्मा,डोंगरिया शम्मी टंडन ,जनपद संतोष साहू ने कहा कि बड़ी मात्रा में शराब बेचने वाले बेखौफ घूम रहे है 

 हथबंध ग्राम सभा में अवैध शराब की बिक्री  पर रोक लगाने की के लिए प्रस्ताव कर कुथरौद जन शिविर में दिया गया था 

ग्रामीणों ने बताया कि उनके द्वारा शिकायत करने पर अवैध कारोबार में संलग्न लोगो के द्वारा मारपीट गुंडागर्दी किया जाता है और पुलिस शिकायतकर्ता को ही निशाना बनाती है 

यह बताना आवश्यक है की राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था को लेकर अवैध शराब,जुआ सट्टा नशाखोरी में नाराजगी व्यक्त करते हुए जिले के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए है की अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस होना चाहिए परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर जीरो के समान है और रोक में कोई लगाम नहीं लगा है

हथबंध में अवैध कारोबार को रोकने के लिए थाने की स्थापना की गई किंतु अवैध कारोबार निरंतर बढ़ता जा रहा है 

इस संबंध में उप निरक्षक हरीश सोना ने कहा कि मुख्य आरोपी जल्द ही गिरफ्त मे होगा  तलाश की जा रही है साथ ही संलिप्त लोगों के लिए विवेचना की जा रही है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad