विप्र फाउंडेशन के द्वारा श्री सत्यनारायण शर्मा,पूर्व मंत्री एवं विधायक का लोक सेवा के स्वर्णिम 50 वर्ष पूर्ण होने पर लोक अभिनंदन समारोह।
सी एन आइ न्यूज, पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर, विप्र फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक माननीय श्री सत्यनारायण शर्मा पूर्व मंत्री एवं विधायक जिन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण किए हैं उनका विप्र फाउंडेशन परिवार द्वारा भव्य लोक अभिनंदन समारोह दिनांक 8 एवं 9 नवंबर को जैन मानस भवन, एयरपोर्ट के पास, रायपुर में रखा गया है। श्री सत्यनारायण जी शर्मा का जन्म 17 जनवरी 1943 का है । उन्होंने विधायक के रूप में अपना 7 वां कार्यकाल पूरा किया, रायपुर ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से। वे पहली बार 1985 में अविभाजित मध्यप्रदेश के विधायक चुने गए थे , इसके बाद1990,1993, 1998,2003,2013, और 2018 में विधायक चुने गए।इस दौरान 1995 में मध्यप्रदेश में खनिज संसाधन राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार 1998 में उन्हें वाणिज्यिक कर एवं जनसंपर्क मंत्री बनाया गया, वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ सरकार में शिक्षा , स्कूल , उच्च एवं तकनीकी सहित मानव संसाधन विभाग, संस्कृति एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का केबीनेट मंत्री का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया। 8 नवंबर को भव्य शोभायात्रा दोपहर 3.30 बजे निकाली जाएगी एवं लोक अभिनंदन समारोह शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा। एवं चित्र प्रदर्शनी रात्रि 10 बजे से होगी। 9 नवंबर प्रातः 10 बजे सेवा आश्रम, शिक्षा ,सेवा, संस्कार केंद्र,अमलीडीह रोड, देवपुरी रायपुर का भूमिपूजन एवं अन्य कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे। बड़ी संख्या में शामिल होने वाले अतिथियों एवं विप्रजनों के स्वल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.