Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 8, 2024

उप राष्ट्रपति के हाथों मिला डा.पीसी लाल यादव को राज्य अलंकरण

 उप राष्ट्रपति के हाथों मिला

डा.पीसी लाल यादव को राज्य  अलंकरण





रायपुर छत्तीसगढ।  गंडई पंडरिया नगर के सेवा निवृत व्याख्याता, साहित्यकार व संस्कृति कर्मी डा.पीसी लाल यादव को छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषा में साहित्य एवं काव्य का सृजन करने, मानवीय संवेदना को स्वर देने,आंचलिकता को प्रोत्साहित करने के गरिमामय प्रयासों के लिए "लाला जगदलपुरी साहित्य सम्मान" राज्य अलंकरण 2024 से सादर विभूषित किया है।

               6 नवंबर को अटल नगर नया रायपुर मेला प्रांगण में आयोजित राज्योत्सव में उप राष्ट्रपति माननीय जगदीप धनखड़ जी,राज्यपाल रमेन डेका जी, विधान सभा अध्यक्ष डा.रमन सिंह,मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने डा.पीसी लाल यादव को साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए राज्य अलंकरण, राजकीय गमछा,स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व 50 हजार रुपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

            उल्लेखनीय है कि डा.पीसी लाल यादव का जन्म 09 जून 1955 को ग्राम टिकरीपारा, गंडई जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई में हुआ है।विगत 49 वर्षों से हिंदी व छत्तीसगढ़ी में श्री यादव जी सतत साहित्य सृजन में संलग्न हैं। अब तक इनकी 56 पुस्तकें हिंदी व छत्तीसगढ़ी में प्रकाशित हो चुकी हैं। आकाशवाणी और दूरदर्शन से रचनाओं का प्रसारण होते रहता है। संगीत नाटक अकादमी नईदिल्ली, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नईदिल्ली, जनजातीय बोली विकास एवम लोककला अकादमी भोपाल ,संस्कृति विभाग रायपुर आदि द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठियों में इनके व्याख्यान होते रहते हैं। पीसी लाल यादव की 500 से अधिक गीत कविताएं व 100 से अधिक लेख विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

          अंतर्राष्ट्रीय जय उत्सव 2011, अंतर्राष्ट्रीय रामलीला संगोष्ठी 2015, साहित्य अकादमी नईदिल्ली साहित्योत्सव 2024, पंडित गया प्रसाद शर्मा लोक निधि अलंकरण 2023, भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय राजभाषा प्रभाग द्वारा "छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति" पुस्तक पुरस्कृत 2021,राष्ट्रीय आंचलिक भाषा सम्मान भोपाल 2022, कविरत्न  सारस्वत सम्मान 1995आदि अनेकों सम्मान से डॉ.पीसी लाल यादव सम्मानित हो चुके हैं।

           डा पीसी लाल यादव को उप राष्ट्रपति माननीय जगदीप धनखड़ द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण मिलने पर साहित्यकारों,लोककलाकारों व इष्ट मित्रों ने डा.यादव को बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad