कलेक्टर एवं एसपी ने किया छठ घाट का निरीक्षण
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर - छठ पर्व के मद्देनजर कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आज प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचकर तोरवा छठ घाट का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने तैयारियों का अवलोकन करते हुये छठ पूजा समिति के सदस्यों से पर्व के संबंध में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक टीम को पूजा स्थल पर सुरक्षा हेतु नगर सैनिकों की ड्यूटी एवं मुख्य मार्ग पर आवश्यक बैरीकेडिंग , श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के मद्देनजर पुलिस बल की ड्यूटी लगाये जाने , पार्किंग की व्यवस्था , आवागमन रूट निर्धारित करने , निर्बाध यातायात सहित स्वास्थ्य टीम की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की टीम को निर्देशित किया कि सुरक्षा एवं निगरानी हेतु राजस्व टीम के साथ आवश्यक समन्वय करते हुये शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाये एवं सहज आवागमन एवं पार्किंग की व्यवस्था हो। आवागमन रूट निर्धारित कर वाहनों के आने जाने को नियंत्रित किया जाये। बताते चलें छठ पर्व को लेकर यहां सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किये गये हैं। घाट पर पुलिस के जवानो की तैनाती होगी इसके साथ ही सादे वेश में भी पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। घाट के किनारे महिला पुलिस की भी तैनाती की गई है। जल पुलिस लगातार घाटों का चक्रमण करेगी और एनडीआरएफ के जवान किनारे पर सुरक्षा में तैनात होंगे। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी सुरक्षा पर नजर रखी जायेगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.