जिला सिवनी मध्यप्रदेश
बैनगंगा नदी के तट पर सत्संग ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन
सी एन आई न्यूज सिवनी छपारा :-
नगर के बैनगंगा नदी के पावन तट पर 8 नवम्बर से सत्संग ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन काशी धर्म पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणा नंद महाराज के श्री मुख से भक्ति, प्रेम, क्षमा, सत्संग, उपासना के संदर्भ में विस्तृत वर्णन किया जाना है। उक्त सत्संग ज्ञान यज्ञ सप्ताह मैं नगर छपारा के गोल्डन टेंपल बैनगंगा तट पर दिनांक 8 नवंबर से दिनांक 15 नवंबर 2024 तक श्री गोल्डन टेंपल धर्मार्थ ट्रस्ट छपारा एवं समस्त धार्मिक संगठन द्वारा भगवत कृपा से सत्संग ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है इस पुनीत जाप भक्ति साधना के संगम में समस्त श्रद्धालुओं को सपरिवा सादर आमंत्रित कर पुण्य लाभ अर्जित करने का निवेदन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ शोभा यात्रा के साथ 8 नवंबर 2024 दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से सिद्ध बाबा घाट बेनगंगा तट से कथा स्थल गोल्डन टेंपल तक निकल जाएगी। समस्त भक्तों की कल्याण के लिए प्रतिदिन 2 बजे से शाम 5 बजे तक महाराज श्री की सत्संग में कृपा बरसेगी। कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव पूर्ण होती हवन भंडारा महाप्रसाद 15 नवंबर 2024 दिन शुक्रवार को होगा। बाहर से आने वाले श्रद्धालु भक्तों के लिए भोजन एवं आवास की सामचित व्यवस्था रहेगी। वैभव लक्ष्मी ग्रुप द्वारा भगवान श्री लक्ष्मी नारायण के श्री चरणों में सादर समर्पित है।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.