Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 6, 2024

धारदार चाकू से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी जेल दाखिल

 धारदार चाकू से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बलौदाबाजार भाटापारा - अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये धारदार चाकू से गंभीर वार करने वाले आरोपी को थाना सुहेला पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                                  पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस  05 नवम्बर को प्रार्थिया द्वारा थाना सुहेला में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसी दिन साढ़े आठ बजे लगभग आरोपी कृष्ण कुमार साहू पुरानी पारिवारिक विवाद को लेकर आवेश में  घर के बाहर आकर मुझे एवं मेरे पूरे परिवार वालों को अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। जिसे मेरे पति द्वारा रोकने का प्रयास किया गया , तो आरोपी द्वारा अपने पास रखे धारदार चाकू से मेरे पति के पीठ में ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया , जिससे मेरे पति लहूलुहान होकर वहीं पर गिर गये। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सुहेला में अपराध क्र. 286/2024 धारा 296 , 109(1) , 351(3) बीएनएस एवं 25 , 27 आर्म्स एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना सुहेला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी कृष्ण कुमार साहू को हिरासत में लिया गया।‌ पूछताछ करने पर आरोपी ने पुरानी पारिवारिक विवाद को लेकर गुस्से में आकर प्रार्थिया के पति को जान से मारने की नीयत से धारदार चाकू से ताबड़तोड़ वार करना स्वीकार किया। प्रकरण में आरोपी को थाना सुहेला पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्रवाही में सुहेला थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केंवट , प्रधान आरक्षक संजय सोनी , आरक्षक बालेश्वर कश्यप , मुकेश वर्मा सहित समस्त थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।‌


गिरफ्तार आरोपी -


कृष्ण कुमार साहू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम गुमा , थाना सुहेला , जिला - बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad