Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 16, 2024

थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा चोरी के आरोपी राजेन्द्र राजपुत पिता स्व0 भगत सिंह राजपुत उम्र 28 साल निवासी ब्राहम्ण पारा वार्ड नं0 38 थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव को किया एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार

 थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा चोरी के आरोपी राजेन्द्र राजपुत पिता स्व0 भगत सिंह राजपुत उम्र 28 साल निवासी ब्राहम्ण पारा वार्ड नं0 38 थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव को किया एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार



*चोरी किये गये मशरूका 01 नग टी0वी0 एलजी कंपनी, 10 नग स्टील का नल, 03 नग छोटी-बडी टाईटन कंपनी का हाथ घडी और आरोपी का 01 नग रेडमी कंपनी का मोबाईल  किया गया बरामद*


*सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन* 


प्रार्थी हिमांशु जैन पिता स्व0 डॉ0 चंद्र कुमार जैन उम्र 39 साल निवासी साउथ ईस्टर्न कोल फिल्डस लिमि0, सीपत रोड, बिलासपुर, सरकण्डा, बिलासपुर, छत्तीसगढ ने दिनांक 09-12-2024 को थान उपस्थित आकर जबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह साउथ ईस्टर्न कोल फिल्डस  लिमिटेड बिलासपुर में मुख्य सर्तकता अधिकारी के पद पर पदस्थ है । दिनांक 08-12-2024 के करीबन 11-00 बजे प्रार्थी के पडोसी श्री मनमोहन तिवारी द्वारा प्रार्थी को फोन कर बताया कि आपके दुर्गा चौक राजनांदगांव स्थित पैतृक मकान के पीछे कमरे का लाईट जल रहा है, बताये तब प्रार्थी सूचना पाकर अपने सहयोगी को अपने घर की चाबी लेकर भेजा घर का मुख्य दरवाजा का कुंडी टुटा हुआ, घर के सभी कमरा के आलमारी खुले हुये हैं एवं समान बिखरे मिला 1 प्रार्थी  दिनांक 08-12-2024 के करीबन शाम 06-00 बजे बिलासपुर से राजनांदगांव अपने घर आया तो दरवाजा खोलकर अंदर घुसकर देखा तो घर के सभी कमरा के आलमारी खुले हुये हैं एवं समान बिखरे हुये हैं एवं घर में रखे हुए रखे 05 जोडी सोने का टॉप्स अनुमानित कीमत 40,000/- रूपये, 02 नग सोने का चैन अनुमानित कीमत 80,000/- रू0, एक नग सोने का चैन रूद्राक्ष लगा हुआ अनुमानित कीमत 60,000/- रूपये, एक सोने का मंगलसुत्र अनुमानित कीमत 20,000/- रूपये , 04 नग सोने का अंगुठी अनुमानित कीमत 30,000/- रूपये, चांदी का कुछ बर्तन अनुमानित कीमत 10,000/- रूपये, एक नग टाईटन कपंनी का हाथ घडी अनुमानित कीमत 1,000/- रूपये, एक नग एल0जी0 कंपनी का एलसीडी टी0व्ही0 अनुमानित कीमत 6,000/- रूपये, एक नग फिलिप्स कंपनी का मिक्सी अनुमानित कीमत 1,200/- रूपये एवं तांबे का मोमेंटों एवं और कुछ सामान जो मेरी जानकारी में नहीं है, जुमला कीमती करीबन 2,48,200/- रूपये  को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है  की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 532/2024 धारा 331 (4),  305 (A) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।   विवेचना के दौरान प्रार्थी के मकान के आसपास का सीसीटीव्ही फुटेज निकलवाकर आरोपी राजेंद्र सिंह राजपुत  को  संदेह के आधार पर थाना बसंतपुर लाकर पुछताछ किया गया, जो  मुताबिक मेमोरंडम के अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी द्वारा चोरी किये गये मशरूका 01 नग टी0वी0 एलजी कंपनी, 10 नग स्टील का नल, 03 नग छोटी-बडी टाईटन कंपनी का हाथ घडी और 01 नग रेडमी कंपनी का मोबाईल  को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से  आज दिनांक 15-12-2024 के 14-40 बजे विधिवत  समक्ष गवाहन  गिर0 किया जाकर ज्यु0  रिमांड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन साहू,  आरक्षक मोहसीन खान एवं आरक्षक प्रवीण मेश्राम  एवं सायबर सेल के अधि0/कर्म0 सहायक उप निरीक्षक द्वारिका लाउत्रे, आरक्षक अविनाश झा, आरक्षक मनोज खुटे, आरक्षक जोगेश राठौर, आरक्षक हरीश ठाकुर, म0आर0 पार्वती कंवर की भूमिका सराहनीय रही ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad