पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
12 गांव सेवकों एवं 14 भूमिदान दाता हुए सम्मानित, 233 गायों का किया गया टीकाकरण
सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन
कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन में विष्णुदेव सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनादेश परब कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन श्री गोपाल गोवर्धन गौशाला अमलीडीह कला में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गौ पूजन एवं गौ उत्पाद से संबंधी प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसमें केंचुआ खाद, गोमूत्र अर्क जैसे खाद को प्रदर्शनी में शामिल किया गया था। इस संगोष्ठी में कृषकों को गौ चारा, पैरा नहीं जलाना, साथ ही खेतों में गोबर खाद का उपयोग करने संबंधी जागरूक किया गया। इसके अलावा 12 गांव सेवकों एवं 14 भूमिदान दाताओं को सम्मानित किया गया साथ ही 233 गायों का टीकाकरण किया गयाl


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.