नशा मुक्ति के बारे में वेटनरी पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
अनुसूचित जाति/जनजाति बालिका छात्रावास मचेवा के छात्राओं को नशा मुक्ति के बारे में बताया गया।
राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 14446 एवं NCB के MANAS (मादक पदार्थ निषेध आसूचना केंद्र) हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1933 के बारे में बताया गया।
महासमुन्द जिले के पुलिस टीम एवं ANTF टीम के द्वारा नशा मुक्ति से संबंधित जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।नशा से बचने, नशामुक्ति के संबंध में विभिन्न स्कुल,काॅलेज व छात्रावासो में छात्र छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। उसी क्रम में दिनांक 17/12/2024 को अनुसूचित जाति/जनजाति कन्या छात्रावास ग्राम मचेवा में एवं 19/12/2024 को वेटनरी पॉलीटेक्निक कॉलेज में छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति एवं नशा से बचाव एवं नशा के दुष्प्रभाव के विषय में बताया गया। इसके साथ ही नेशनल नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 , NCB MANAS हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1933 के विषय में भी बताया गया। नशीली दवाओं के दुरुपयोग के शिकार लोगों, उनके परिवार और समाज की मदद के लिए राष्ट्रीय टोल-फ्री ड्रग-डी-एडिक्शन हेल्पलाइन नंबर: 14446 की स्थापना की गई है।मानस नशीली दवाओं की तस्करी, अवैध बिक्री, भंडारण, निर्माण और खेती सहित विभिन्न नशीली दवाओं से संबंधित मुद्दों को संबोधित करेगा। यह गोपनीयता की गारंटी देता है और एनडीपीएस अधिनियम के तहत त्वरित कार्रवाई का वादा करता है।
इसके अलावा जिले में गठित ANTF टीम को भी कोई सूचना देनी हो तो ,इन मोबाइल नंबरों के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है-(1)9479230162 , (2)94791 92399 कंट्रोल रूम , (3)7987078749, (4) 7674606921, (5)6268918718


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.