पलक मुच्छल गायिका एन टी पी सी दर्री के 50 वे स्थापना दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम में आ रही है
पलक मुच्छल गायिका 14 दिसंबर एन टी पी सी मानसरोवर ग्राउंड दर्री के 50 वे स्थापना दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम में आ रही है
पलक मुच्छल एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं। वे और उनके छोटे भाई पलाश मुच्छल भारत तथा विदेशो में सार्वजनिक मंच पर गाने गाकर ह्रदय पीड़ित छोटे बच्चो के इलाज के लिए चंदा इकट्ठा करते है। उन्होने मई 2013 तक ढाई करोड रुपयो का चंदा इकट्ठा कर 572 बच्चो की जान बचाने के लिये वित्तीय सहायता प्रदान की है। पलक के इस समाज सेवा में योगदान के लिये उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में भी दर्ज है। भारत सरकार और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया है। सन 2011 में पलक ने हिन्दी फिल्मों में पार्श्व गायिका के रूप में गाना शुरु किया। उनके खासकर एक था टाइगर और आशिकी 2 एवं एम एस धोनी फिल्मों के गानों की काफी सराहना हुई है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.