Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 14, 2024

सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला में पदांकन हेतु काउंसलिंग में सुधार हेतु मांग

 रिपोर्टर रोहित वर्मा

लोकेशन खरोरा


सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला में पदांकन हेतु काउंसलिंग में सुधार हेतु मांग



खरोरा --

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सहायक शिक्षक/ सहायक शिक्षक (एल. बी. )से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर 220 सहायक शिक्षकों का प्राथमिक शाला प्रधान पाठक पद पर जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर द्वारा  पदोन्नति किया गया है । 




पदोन्नति पश्चात पदांकन हेतु काउंसलिंग की तिथि ,एवं दिशा निर्देश संबंधित आदेश जारी किया गया है,जिसके अनुसार 16 एवं 17 दिसंबर 24 को  जिला प्रशिक्षण संस्थान रायपुर शंकर नगर रायपुर  में   काउंसलिंग  10 बजे प्रातः  से निर्धारित किया गया है । पदांकन हेतु  काउंसलिंग संबंधी जो प्राथमिकता का क्रम  निर्धारण किया गया है ,उसमें एक बिंदु पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ आपत्ति दर्ज करते हुए कहां हैं, कि प्रथम क्रम में दिव्यांग/ गंभीर बीमारी से पीड़ित महिला रखा गया हैं। द्वितीय क्रम में दिव्यांग/ गंभीर बीमारी से पीड़ित पुरुष को रखा गया हैं, जिसका संघ समर्थन करता हैं। तृतीय क्रम में काउंसलिंग में प्राथमिकता का क्रम (महिला/ पुरुष) को नियमानुसार अंतिम वरिष्ठता सूची में दर्ज वरिष्ठता  क्रम के अनुरूप प्राथमिकता देने की मांग की है, जैसे कि उच्च कार्यालय का निर्देश हो।  छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष सुनील नायक के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल संभागीय संयुक्त संचालक श्री राकेश पांडे से मुलाकात कर इस विषय में चर्चा किया महोदय द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देकर काउंसलिंग के पूर्व सुधार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से संभागीय सचिव ओंकार वर्मा,कोषाध्यक्ष मोहित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष देवांगन, संगठन मंत्री अवध वर्मा ,विकास खंड अध्यक्ष बलराम यदु, धरसीवां अध्यक्ष नंदू राम निषाद शिवकुमार वर्मा ,गिरवर सोनी,सुरेंद्र वर्मा, मोतीलाल साहू,कमल सिंह मंडावी,महेंद्र साहू, बुधारू ध्रुव ,गजेंद्र देवांगन, राजेश टंडन,राजेश सिंह,महेंद्र सेन,कुंजन दास कुर्रे, जगन्नाथ वर्मा,यशवंत डहरे,अरुण देवांगन,गोविंद सोनी, बृजेश सिंह,हीरालाल धुरंधर,खूबचंद कश्यप,तुलाराम आदि सम्मिलित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad