Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 16, 2024

संदिग्ध एवं बिना वैध दस्तावेज के निवास कर रहे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी आज तक कुल 57 व्यक्तियों पर कार्रवाई

 संदिग्ध एवं बिना वैध दस्तावेज के निवास कर रहे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी




आज तक कुल 57 व्यक्तियों पर कार्रवाई


कवर्धा। दिनांक 15 दिसंबर 2024।  


जिले में संदिग्ध गतिविधियों और कानून-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल तथा श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में, अब तक जिले में कुल 57 व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जा चुकी है।  


आज चौकी पोड़ी और थाना लोहारा क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई।  

- चौकी पोड़ी में 8 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई एसडीओपी बोड़ला श्री अखिलेश कौशिक और चौकी प्रभारी त्रिलोक प्रधान के नेतृत्व में की गई।  

थाना लोहारा में 10 व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गई। कार्रवाई का नेतृत्व एसडीओपी लोहारा श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर और थाना प्रभारी लालमन साव ने किया।  


अब तक की कुल कार्रवाई में थाना कवर्धा और पंडरिया क्षेत्र में 39 व्यक्तियों और चौकी पोड़ी तथा थाना लोहारा क्षेत्र में 18 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। इन सभी के खिलाफ BNSS की धारा 128 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।  


पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने कहा, “संदिग्ध व्यक्तियों और बिना वैध दस्तावेज निवास कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जिले की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अत्यावश्यक है। मकान मालिक, होटल संचालक और धर्मशाला प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने यहां ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ऐसा न करने वालों पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”  


पुलिस प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि वे संदिग्ध व्यक्तियों या बिना वैध दस्तावेज के निवास कर रहे व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad