Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 19, 2024

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता से ग्रामीणों में उत्साह, महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल

 महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता से ग्रामीणों में उत्साह, महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल



कवर्धा, 19 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन और ग्रामीण सशक्तिकरण की नीति के तहत कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र में कुकदूर परियोजना ने एक नई पहल की मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही योजनाओं के प्रभाव ने सरकार के जनादेश को मजबूती प्रदान की है। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दैहानटोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महतारी वंदन योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को 'विष्णु पाती' वितरित की गई, जिसमें योजनाओं की जानकारी के साथ लाभ प्राप्त करने के तरीके भी बताए गए। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसने क्षेत्रीय महिलाओं के बीच उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। आयोजन में 25 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और इसे पर्यवेक्षक दिव्या जायसवाल की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।


ग्रामीण महिलाओं ने इस आयोजन को केवल एक खेल के रूप में नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सशक्तिकरण के एक मंच के रूप में देखा। सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों से जोड़ा गया यह आयोजन कुकदूर परियोजना और महिला बाल विकास विभाग की कार्यकुशलता को दर्शाया गया।


महतारी वंदन योजना ने बढ़ाया आत्मसम्मान


छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के अंतर्गत राज्य की लाखों महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता का आधार मिल रहा है। इस योजना के तहत प्रत्येक महिला को प्रति माह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उनके छोटे-छोटे सपने साकार हो रहे हैं। लाभार्थी महिलाओं ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहती है कि यह योजना केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम में सहायक बन रही है। कोई अपने बच्चों की शिक्षा के लिए यह राशि बचा रही है, तो कोई अपने छोटे व्यापार को बढ़ावा दे रही है। कुछ महिलाएं इसे खेती-बाड़ी के उन्नत तरीकों में निवेश कर रही हैं, तो कुछ ने अपने घरों में छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने का साधन बन रहा है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad