पखांजूर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584
पखांजूर : बंग समाज ने अपनी व्यथा सुनाने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को आमंत्रित कर पखांजूर बुलाया परंतु राजनीतिक गतिविधियों के चलते समय का अभाव बताकर बंग समाज के प्रवक्ता को अपने समुदाय की व्यथा को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर ही नहीं दिया गया, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा पखांजूर पहुंचकर अपने एक साल की उपलब्धियां गिनाकर चले गए।
ज्ञात हो कि बंग समाज के आहवान पर 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन पखांजूर पहुंचे परलकोट के सैकड़ो ग्रामीण जन जिस आस से पखांजूर उपस्थित हुए थे कि निखिल भारतीय बंग समाज के बैनर तले उनके अनेक मांगो को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष रखा जाएगा परंतु आस धरी की धरी रह गई।
कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत विश्वास ने बताया बंग समाज के अनेक मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने के लिए निखिल भारतीय बंग समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मंडल को मनोनीत किया गया था परंतु राजनीतिक गुटबाजी के चलते
मनोज मंडल को बंग समाज के किसी भी मांगों को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के समक्ष रखने का अवसर ही नहीं दिया गया है, जो परलकोट के बंधुओं के साथ एक बहुत बड़ा छलावा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.