राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ में जनादेश परब मनाया ।
सी एन आइ न्यूज पुरूषोत्तम जोशी। रायपुर-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में जनादेश परब मनाया गया । इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री साय ने की ।
कार्यक्रम राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में संपन्न हुआ, जिसमें पूरे प्रदेश के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की । कार्यक्रम में राज्य सरकार के सुशासन के एक साल की झलक दिखाई दी।
जनादेश परब में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह,मंत्रीगण केदार कश्यप, रामविचार नेताम, दयाल दास बघेल, ओ.पी. चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित विशिष्ट अतिथि विधायक राजेश मूणत, गुरू खुशवंत साहेब, सुनील कुमार सोनी,पुरन्दर मिश्रा, मोती लाल साहू, अनुज शर्मा और इंद्र कुमार साहू सहित भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं पूरे प्रदेश के लोग उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.