भारतीय संविधान के जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति का हुआ लोकार्पण ।
सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी। । रायपुर-सारथी चौक,लाखेनगर के पास स्थित जय काली माता चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण ब्राह्मण पारा की वार्ड पार्षद श्रीमती सरिता आकाश दुबे द्वारा वार्ड के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया।
श्रीमती सरिता दुबे ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारत राष्ट्र की उन्नति के लिए भारतीय संविधान का निर्माण किया ।
उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी ने हम भारत वासियों को तीन मंत्र दिए हैं,शिक्षित बनों, संघर्ष करो, और संगठित रहो । डॉ भीमराव आंबेडकर जी की मूर्ति लोकार्पण कार्यक्रम में बडी़ संख्या में महिलाएं और क्षेत्र वासी उपस्थित रहे ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.