Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 21, 2024

आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन। अध्यक्षता में माननीय रामेन डेका जी राज्यपाल छत्तीसगढ़ एवं विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष व मुख्य अतिथि के रूप माननीय विष्णुदेव साय जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ उपस्थित रहेंगे।

 भूपेन्द्र सिन्हा 


आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन।



अध्यक्षता में माननीय रामेन डेका जी राज्यपाल छत्तीसगढ़ एवं विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष व मुख्य अतिथि के रूप माननीय विष्णुदेव साय जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ उपस्थित रहेंगे।

 


गरियाबंद/  छुरा :- आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय नवापारा (कोसमी) का द्वितीय दीक्षांत समारोह 24 दिसम्बर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। 




सुबह 11 बजे से विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित इस दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष महामहिम रामेन डेका जी करेंगे। इस कार्यक्रम में दीक्षान्त भाषण मुख्य वक्ता लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. अशोक जिंदल कार्यपालक निदेशक एवं सी.ई.ओ. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर  देंगे तथा अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छतीसगढ़ शासन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। 


दीक्षान्त समारोह को लेकर विश्वविद्यालय में तैयारियाँ पूरे जोरों पर चल रही हैं।  विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बी.पी. भोल ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों की विशिष्ट उपलब्धियों के लिए उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा पुरुस्कार दिए जायेंगे। विश्वविद्यालय ने शिक्षा, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्टता स्थापित किया है। इस समारोह का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान करना और उन्हें अपने करियर की नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए प्रेरित करना है। 

          गौरतलब है कि इस समारोह में महामहिम द्वारा सत्र 2021-22, 2022-23 एवं 2023-24 के छात्रों  को उपाधि प्रदान की जाएगी। इस दीक्षांत समारोह में शोधकार्य पूर्ण कर चुके शोधार्थियों को विद्यावाचस्पति की उपाधियां प्रदान की जाएंगी तथा पत्रोपाधि, स्नातक एवं स्नाकोत्तर का पाठ्यक्रम पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को उपाधियाँ दी जाएगी। इसके  साथ ही  स्नातक, स्नाकोत्तर एवं पत्रोपाधि में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को स्वर्ण पदक दिए जायेंगे ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad