Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 19, 2024

राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता और लोक कला महोत्सव का शुभारंभ

 राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता और लोक कला महोत्सव का शुभारंभ



रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा जिले के नवागढ़  हाई स्कूल मैदान में आज से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता और गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। 



कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु असमदास गुरुगोसाई ने बाबा गुरु घासीदास के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।



 अपर कलेक्टर  प्रकाश भारद्वाज ने स्वागत भाषण में बाबा घासीदास के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नगर पंचायत नवागढ़ की अध्यक्ष श्रीमती मंजु लता रात्रे, नगर पंचायत मारो के अध्यक्ष  धनलाल देशलहरा, जिला पंचायत बेमेतरा की सभापति श्रीमती बिंदिया मिरे, एसडीएम श्री प्रकाश गौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।


 गुरु असमदास गुरुगोसाई ने अपने संबोधन में बाबा गुरु घासीदास के सत्य और एकता के संदेशों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा बाबा ने समाज को छुआछूत और बुराइयों से मुक्त कर एकता और सद्भाव का संदेश दिया। हमें उनके पदचिह्नों पर चलते हुए समाज को आगे बढ़ाना चाहिए।


महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक कलाकारों ने पंथी नृत्य और लोक कला प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बनाया। दर्शकों ने उत्साह के साथ इन प्रस्तुतियों का आनंद लिया।


 महोत्सव में बच्चों के लिए झूले, मनोरंजन स्टॉल, और खाने-पीने के विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं, जिससे हर आयु वर्ग के लोगों के लिए आयोजन खास बना।


 गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव और पंथी नृत्य प्रतियोगिता 21 दिसंबर तक चलेगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad