Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 21, 2024

छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप नशे के विरुद्ध सख्त अभियान

 पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कबीरधाम



छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप नशे के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के व्यापार, उपयोग और वितरण पर प्रभावी रोकथाम के लिए कबीरधाम पुलिस सतत प्रयासरत है। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में जिले में मादक पदार्थों, सट्टा, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे की गिरफ्त से बचाना और युवाओं को इस खतरे से दूर रखना है।  


विगत लगभग 2 माह में कबीरधाम पुलिस द्वारा गांजा और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ कई प्रभावी कार्यवाहियां की गई हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर गांजा, अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों की जब्ती की गई है। इन कार्यवाहियों से न केवल अपराधियों पर लगाम लगी है, बल्कि समाज को नशे के खतरे से बचाने में भी सफलता मिली है।


इस दिशा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, श्री पंकज पटेल, और संबंधित अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 20.12.2024 को थाना कुण्डा और पाण्डातराई पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई कर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।  


थाना कुण्डा की कार्रवाई:

दिनांक 20.12.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रापा से कुण्डा की ओर एक व्यक्ति गांजा लेकर जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी महेश प्रधान के नेतृत्व में कुण्डा पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम पेंड्रीकला में घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 8.1 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹80,000) तथा एक विवो मोबाइल फोन (कीमत ₹7,000) बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र चंद्रवंशी (पिता आजू राम चंद्रवंशी, उम्र 32 वर्ष, निवासी भरेली, थाना पांडातराई) के रूप में हुई।  


जप्त सामग्री का कुल मूल्य: ₹87,000।  

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।  


इस कार्रवाई में निरीक्षक आशीष कंसारी (साइबर सेल), उपनिरीक्षक विनोद खंडे, प्रधान आरक्षक संतोष वर्मा, आरक्षक विकास श्रीवास्तव, जयंत पटेल, एवं जोगी सिडार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  


थाना पाण्डातराई की कार्रवाई:

इसी दिन थाना पाण्डातराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खरहट्टा में गांजे का अवैध व्यापार हो रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी जन्मेजय पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने रूपेश चंद्रवंशी (पिता रामफल चंद्रवंशी, उम्र 34 वर्ष, निवासी खरहट्टा) को गिरफ्तार किया।  


तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 2 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹20,000) बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।  


थाना पाण्डातराई टीम में योगदान:

निरीक्षक जन्मेजय पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक रघुवंश पाटिल, प्रधान आरक्षक हरिशचंद्र चंद्रवंशी, शिवाकांत शर्मा, मारतंग चंद्रवंशी, एवं पुरुषोत्तम वर्मा।  


पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने अवैध नशे के व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी है कि वे सुधर जाएं, अन्यथा कबीरधाम पुलिस उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के व्यापार और उनकी बिक्री को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशे के अवैध कारोबार से समाज को गंभीर नुकसान पहुंचता है, विशेषकर युवाओं का भविष्य इससे प्रभावित होता है।  


उन्होंने जनता से अपील की है कि नशे और अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कबीरधाम पुलिस का यह अभियान अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और समाज को सुरक्षित एवं नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर जारी रहेगी

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad